• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

*टी 20 वर्ल्ड कप/भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को मुकाबला*

_सारे टिकट बिक गए,री -सेल में_ _1.86 करोड़ में बिक रहे टिकट_

sports_master by sports_master
March 5, 2024
in क्रिकेट
0
*टी 20 वर्ल्ड कप/भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को मुकाबला*

नईदिल्ली।अमेरिका और वेस्टइंडीज में इस साल जून में टी-20 वर्ल्ड कप होना है। टूर्नामेंट में 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क में लीग मैच होना है।* यह मैच पहले ही सोल्ड आउट हो चुका है। यानी इसके सारे टिकट बिक चुके हैं। अब कुछ री-सेल वेबसाइटों पर मुकाबले के टिकट 1.86 करोड़ रुपए तक में बिक रहे हैं।
अमेरिका की न्यूज वेबसाइट USA टुडे के मुताबिक स्टबहब और सीटगीक जैसी वेबसाइटों पर भारत-पाक मैच की री-सेल टिकटें लाइव हो गई हैं। स्टबहब पर सबसे सस्ते टिकट की कीमत इस समय 1,259 अमेरिकी डॉलर यानी 1.04 लाख रुपए है। वहीं सीटगीक पर सबसे महंगे टिकट का दाम 1 लाख 75 हजार डॉलर है। इसमें 50,000 डॉलर की फीस एड करके टिकट कुल 2 लाख 25 हजार डॉलर का है। भारतीय करेंसी में यह रकम 1.86 करोड़ रुपए होती है।
री-सेल टिकट उन टिकटों को कहा जाता है जिसे ऑफिशियल मीडियम से किसी ने खरीद रखा है और फिर इसे अन्य प्लेटफॉर्म पर बेच रहा हो। अमेरिका में इस तरह टिकट बेचना कानूनी रूप से मान्य है।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के सभी लीग मैच अमेरिका में होंगे
टी-20 वर्ल्ड कप में 5-5 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इसी ग्रुप में आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका भी हैं। भारत और पाकिस्तान अपने सभी मैच अमेरिका में ही खेलेंगे। भारत के दो मुकाबलों के टिकट सोल्ड आउट हो चुके हैं। इनमें भारत-पाकिस्तान मैच के अलावा भारत-कनाडा मुकाबला भी शामिल है।
भारत के शुरुआती 3 मैच न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे। चौथा मैच फ्लोरिडा में होगा।
भारत बनाम कनाडा मैच के टिकट दोगुने दाम में बेचे जा रहे
भारत बनाम पाकिस्तान जैसे मैचों के साथ-साथ 15 जून को फ्लोरिडा में होने वाले कनाडा और भारत के बीच मैच के भी टिकट बिक चुके हैं। फ्लोरिडा में इन्हें उनकी मूल कीमतों से कम से कम दोगुने दाम पर बेचा जा रहा है।

1 *से 29 जून तक खेला जाएगा टूर्नामेंट*
ICC टी-20 वर्ल्ड कप 1 से 29 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका के 9 शहरों में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, दोनों के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। वहीं फाइनल मैच 29 जून को वेस्टइंडीज के बारबाडोस शहर में होगा।

टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार 20 टीमें शामिल की गई हैं, इससे पहले हुए 2 संस्करण में 16-16 टीमें थीं। इंग्लैंड डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि भारत ने 2007 में पहले ही टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

*कनाडा-अमेरिका के बीच ओपनिंग मैच*
टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच कनाडा और होम टीम अमेरिका के बीच खेला जाएगा। मुकाबला एक जून को डलास में ही होगा। क्रिकेट इतिहास का पहला मुकाबला भी अमेरिका और कनाडा के बीच ही 1844 में खेला गया था।
वेस्टइंडीज अपना पहला मैच 2 जून को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ गुयाना में खेलेगा। टूर्नामेंट में 20 टीमों के बीच 29 दिन तक कुल 55 मैच खेले जाएंगे। ऐसा टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार होगा।

1 से 17 जून तक ग्रुप स्टेज के 40 मैच होंगे। 19 से 24 जून तक सुपर-8 स्टेज के 12 मुकाबले खेले जाएंगे। 26 जून को गुयाना में पहला सेमीफाइनल और 27 जून को त्रिनिदाद में दूसरा सेमीफाइनल मैच होगा। 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मैच खेला जाएगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सात्विक और चिराग, त्रिसा और गायत्री ने फ्रेंच ओपन में किया जीत से आगाज

सात्विक और चिराग, त्रिसा और गायत्री ने फ्रेंच ओपन में किया जीत से आगाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us