इंदौर। आइडीसीए की वार्षिक बैठक में सदन ने सर्वसम्मति से कैलाश विजयवर्गीय को आईडीसीए का मुख्य संरक्षक मनोनित करते हुए उन्हें आईडीसीए की नई कार्यकारिणी को चुनने का भी अधिकार दिया था । श्री विजयवर्गीय ने पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय को आईडीसीए का अध्यक्ष एवं संजय लुणावत को चेयरमैन मनोनित किया । सचिव की जिम्मेदारी पुनः पूर्व रणजी ट्राफी कप्तान देवाशीष निलोसे को सौपने का निर्णय किया ।
कार्यकारिणी के अन्य सदस्य निम्नानुसार है:-
उपाध्यक्ष /सुखदेवसिंह घुम्मन, विरेन्द्र यादव, आनन्द शिंदे -उपाध्यक्ष
जिलो से बडवानी, खण्डवा एवं झाबुआ
सहसचिव /देवेन्द्र परमार एवं संदीप चौधरी को मनोनित किया गया ।
कोषाध्यक्ष / सुबोध गुप्ता
कार्यकारिणी सदस्य /गोपाल मारवाल, संतोष पाटीदार, हरीश जोशी एवं अनिल चौहान को कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया गया ।
विजय क्लब, एमवायसीसी, सीसीआय एवं एसएस कम्यून को क्लब सदस्य मनोनित किया गया ।
अमिताभ विजयवर्गीय पूर्व सचिव, सुशील अग्रवाल, नरेन्द्र राठौर, चन्द्रशेखर भाटी, डॉ.सुशीम पगारे एवं मनोज रघुवंशी को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनित किया गया।उपरोक्त समिति वर्ष 2023 से 2025 तक आईडीसीए में होने वाली क्रिकेट की समस्त गतिविधियों को संचालित करेगी ।


