• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मुंबई 48 वीं बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में

sports_master by sports_master
March 4, 2024
in क्रिकेट
0
मुंबई 48 वीं बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2023-24 का सेमीफाइनल मुकाबला (Semi-final match of Ranji Trophy 2023-24) मुंबई और तामिलनाडु (Mumbai and Tamil Nadu) के बीच खेला गया था. इस मैच में अजिंक्य रहाणे की अगवाई वाली मुंबई (Ajinkya Rahane led Mumbai) ने तामिलनाडु को एक पारी और 70 रनों से हरा दिया है. इसके साथ ही मुंबई इस सीजन की पहली फाइनलिस्ट टीम भी बन गई है. ग्रुप स्टेज में मुंबई ने 7 मुकाबलों में से 5 में जीत हासिल की है. मुंबई ने रणजी क्रिकेट में एक इतिहास रच दिया है, क्योंकि टीम ने रणजी के इतिहास 48वीं बार फाइनल में प्रवेश किया है.

सेमीफाइनल मुकाबले में तामिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. इस दौरान टीम सिर्फ 146 नों पर ही ढेर हो गई. इसके जवाब में मुंबई ने अपनी पहली पारी में 378 रन बना लिए और 232 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली थी. टीम के लिए शार्दुल ठाकुर ने शतकीय और मुशीर खान ने अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं तामिलनाडु अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 162 रन ही बना सकी, जिसके बाद मुंबई ने सेमीफाइनल मुकाबला एक पारी और 70 रनों से अपने नाम कर लिया. मुंबई इस सीजन फाइनल में पहुंचने वाली पहले टीम बन गई है.तमिलनाडु के लिए दूसरी पारी में बाबा इंद्रजीत ने70 रन बनाए। मुंबई के सैम मुलानी ने चार विकेट, शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट, मोहित अवस्थी ने दो विकेट व तनुष कोटियान ने भी दो विकेट झटके।

मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 का अपना पहला मुकाबला बिहार के खिलाफ खेला था. इस मैच में मुंबई ने एक पारी और 51 रनों से जीत हासिल की थी. इसके बाद टीम ने दूसरा मैच आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेला, जिसमें टीम ने 10 विकेट से मैच अपने नाम किया. वहीं तीसरा मैच टीम ने केरला के खिलाफ खेला और 232 रनों से जीत दर्ज की. हालांकि टीम को उत्तर प्रदेश के खिलाफ 2 विकेट से मैच गंवाना पड़ा था. मुंबई ने पांचवें मैच में बंगाल को एक पारी और 4 रनों से मात दी. फिर छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच ड्रा पर खत्म हुआ. टीम ने अपना ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला असम के खिलाफ खेला, जिसमें टीम ने एक पारी और 80 रनों से जीत दर्ज की.

वहीं मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला, जो ड्रा पर खत्म हुआ, लेकिन मुंबई को पहली पारी में बढ़त बनाने का काफी फायदा हुआ. इस तरह मुंबई सेमीफाइनल में क्वालिफाई किया. हालांकि सेमीफाइनल में तामिलनाडु को टीम ने एक पारी और 70 रनों से हराया और 48वीं बार फाइनल में जगह बनाई. बता दें कि पिछले रणजी ट्रॉफी का खिताब सौराष्ट्र ने अपने नाम किया था. टीम ने फाइनल में बंगाल को 9 विकेट से हराया था.

विदर्भ के 343/6 नागपुर। मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी के दूसरे सेमीफाइनल में विदर्भ की कुल बढ़त 26 1 रन की हो गई है। उसने दूसरी पारी में यश राठौड़ के 97 नाबाद व कप्तान अक्षय वाडकर के 77 रन के सहारे छह विकेट पर 343 रन बना लिए हैं। मध्यप्रदेश के लिए अनुभव अग्रवाल व कुमार कार्तिकेय ने दो-दो विकेट झटके।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Sourav Ganguly: ‘दादा’ ने क्यों की थी विराट कोहली की कप्तानी से छुट्टी, हुआ बहुत बड़ा खुलासा

Sourav Ganguly: ‘दादा’ ने क्यों की थी विराट कोहली की कप्तानी से छुट्टी, हुआ बहुत बड़ा खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us