• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

अगले 15 महीने भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण, आईसीसी टूर्नामेंट्स खिताब जीतने का मौका

sports_master by sports_master
March 3, 2024
in Uncategorized
0
अगले 15 महीने भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण, आईसीसी टूर्नामेंट्स खिताब जीतने का मौका

नई दिल्‍ली (New Delhi) । रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में भारतीय टीम (Indian team) फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है. हैदराबाद में खेला गया सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीता था. वहीं भारतीय टीम ने वाइजैग (विशाखापत्तनम), राजकोट और रांची टेस्ट मैच में धांसू जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त बना ली. अब दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज (test series) का आखिरी मुकाबला 07 मार्च से धर्मशाला में खेला जाना है.

इंग्लैंड सीरीज के बाद भारतीय खिलाड़ियों को कोई आराम नहीं मिलने जा रहा है. इस सीरीज की समाप्ति के कुछ ही दिन बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज हो जाएगा. आईपीएल के तुरंत बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होगा. देखा जाए तो अगले 15 महीने भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाले है. इन 15 महीनों में तीन बड़े आईसीसी टूर्नामेंट्स का आयोजन होना है.

भारतीय टीम की पहली बड़ी परीक्षा होने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में होने वाली है. आगामी टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से लेकर 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है. 20 टीमों वाला टूर्नामेंट कुल नॉकआउट समेत कुल 3 स्टेज में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में सभी 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है. भारतीय टीम को आयरलैंड, पाकिस्तान, यूएसए और कनाडा के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है. भारतीय टीम के शुरुआती तीन ग्रुप मैच न्यूयॉर्क में होंगे.

बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई में ही भारत टी20 वर्ल्ड कप में उतरेगा. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह इस बात की पुष्टि कर चुके हैं. टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला 5 जून को आयरलैंड से खेलेगी. वहीं उसका दूसरा मैच 9 जून को पाकिस्तान से होगा. जबकि भारतीय टीम अपना तीसरा ग्रुप मुकाबला 12 जून को यूएसए के खिलाफ खेलेगी. भारत का आखिरी ग्रुप मैच 15 जून को कनाडा के खिलाफ रखा गया है. पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम सुपर-6 स्टेज तक आराम से पहुंच जाएगी. उसके बाद भारतीय टीम को खिताब जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ऑस्ट्रेलिया ने 172 रन से जीता वेलिंगटन टेस्ट:दूसरी पारी में न्यूजीलैंड 196 पर ऑलआउट; कैमरन ग्रीन प्लेयर ऑफ द मैच

ऑस्ट्रेलिया ने 172 रन से जीता वेलिंगटन टेस्ट:दूसरी पारी में न्यूजीलैंड 196 पर ऑलआउट; कैमरन ग्रीन प्लेयर ऑफ द मैच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us