नई दिल्ली (New Dehli)। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship 2023-25) 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में एक बार फिर भारत (India)के सिर नंबर-1 का ताज सज गया है। रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड (Rohit Sharma and Brigade)को एक बार फिर पहला पायदान न्यूजीलैंड (notch new zealand)की हार के चलते मिला। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वेलिंगटन में दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था, इस मैच में मेजबान टीम को 172 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच गंवाने के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 की पोजिशन भी गंवा दी है। कीवी टीम इस हार के बाद दूसरे पायदान पर खिसक गई है, वहीं भारत टॉप पर पहुंच गया है।
वेलिंगटन टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया 75 प्रतिशत अंकों के साथ WTC पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बना हुआ था, वहीं भारत 64.58 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर था। न्यूजीलैंड के खाते में इस हार के बाद 60 प्रतिशत अंक ही रह गए हैं, ऐसे में भारत ने नंबर-1 की पोजिशन हासिल कर ली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया इस जीत के बाद 59.09 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे पायदान पर बना हुआ है।भारत की परफॉर्मेंस इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में काफी शानदार रही है। टीम इंडिया 5 मैच की इस सीरीज में पहला मुकाबला गंवाने के बावजूद 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। हैदराबाद टेस्ट को जीतकर इंग्लिश टीम ने सीरीज का आगाज जोरदार अंदाज में किया था, हालांकि इसके बाद वह अपनी परफॉर्मेंस को अगले मैचों में दोहरा नहीं पाए।


