• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL 2024: सूर्यकुमार यादव का हुआ फिटनेस अपडेट, फैंस बोले- टी20 का मास्टर रीचार्ज हो रहा है

sports_master by sports_master
February 28, 2024
in क्रिकेट
0
IPL 2024: सूर्यकुमार यादव का हुआ फिटनेस अपडेट, फैंस बोले- टी20 का मास्टर रीचार्ज हो रहा है

नई दिल्‍ली(New Dehli) । भारत के स्टार टी20 के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव(batsman suryakumar yadav) वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सूर्यकुमार को दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टखने में चोट (ankle injury)लगी थी। उन्होंने जनवरी में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी (Sports Hernia Surgery)कराई, जो जर्मनी में हुई थी। टखने की चोट के बाद यह उनकी दूसरी सर्जरी थी। सूर्या ने सोमवार (26 फरवरी) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपना फिटनेस अपडेट दिया, जिसे देख फैंस गदगद हैं।

30 वर्षीय क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के कैप्शन में लिखा, ”रिकवरी प्रोसेस ऑन प्वाइंट।” वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्या को सर्जरी के बाद चलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्हें बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में दौड़ते और तगड़ी ट्रेनिंग करते देखा जा सकता है। सूर्यकुमार जमकर पसीना बहा रहे हैं ताकि आईपीएल 2024 से पहले पुरी तरफ फिट हो सकें। लेकिन उनकी वापसी को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होगा।

सूर्या की पोस्ट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ”टी20 का मास्टर रीचार्ज हो रहा है”। दूसरे यूजर ने कहा, ”अपना शेर रेडी हो रहा है आईपीएल में जरा बचकर रहना रे बाबा।” अफगानिस्तन के स्पिनर राशिद खान ने लिखा, ”तुम्हें वापस देखकर अच्छा लगा भाई।” वहीं, कई लोगों ने कहा कि सूर्या को मैदान पर वापस देखने का बेसब्री से इंतजार है।

गौरतलब है कि सर्जरी से पहले सूर्यकुमार टखने की चोट के कारण एनसीए में रिहैब किया और सर्जरी के बाद भी इसे जारी रखा। सूर्या ने चोट लगने से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की और 4-1 से दमदार जीत दिलाई। उन्होंने इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में भी बागडोर संभाली। यह सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
हॉकी इंडिया ने गुटबाजी और मतभेद के आरोपों को किया खारिज, पूर्व सीईओ एलेना नॉर्मन ने लगाए थे आरोप

हॉकी इंडिया ने गुटबाजी और मतभेद के आरोपों को किया खारिज, पूर्व सीईओ एलेना नॉर्मन ने लगाए थे आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us