• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

12 साल से अपनी जमीन पर नहीं हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड पर जीत की हैट्रिक

sports_master by sports_master
February 26, 2024
in क्रिकेट
0
12 साल से अपनी जमीन पर नहीं हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड पर जीत की हैट्रिक

टीम इंडिया ने चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त ले ली है। यानी कि एक मैच बाकी रहते ही सीरीज पर कब्जा कर लिया है।यह घरेलू मैदानों पर भारत की पिछले 12 साल में लगातार 17वीं सीरीज जीत है। घर में लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने का रिकॉर्ड पहले से भारतीय टीम के नाम है। ऑस्ट्रेलिया अपने घर में लगातार 10 सीरीज जीतकर दूसरे नंबर पर है।

भारत को आखिरी बार होम कंडीशन्स में किसी टेस्ट सीरीज में हार का सामना 2012 में करना पड़ा था। तब इंग्लैंड ने भारत को भारत में 2-1 से हराया था। उसके बाद से टीम इंडिया अपने घर में कोई भी सीरीज नहीं हारी है और लगातार 17 बार प्रतिद्वंद्वी टीम को ढेर किया है।

इंग्लैंड के खिलाफ घर में लगातार तीसरी सीरीज जीत
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ घर में लगातार तीसरी सीरीज जीत हासिल की है। 2012 के बाद भारत ने इंग्लैंड को 2016-17 में 3-0 से, 2020-21 में 3-1 से हराया था और अब इस सीरीज में 3-1 की बढ़त ले ली है।

इस दौरान भारत ने ऑस्ट्रेलिया को भी अपने घर में लगातार तीन बार मात दी है। वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ लगातार 2-2 सीरीज में जीत मिली हैं। 1 सीरीज जीत अफगानिस्तान के खिलाफ मिली है।

इंग्लैंड के खिलाफ 34वीं टेस्ट जीत, सबसे ज्यादा
रांची में मिली जीत भारत की इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 135 टेस्ट मैचों में 34वीं जीत है। भारत ने इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार इंग्लैंड को ही हराया है। हालांकि भारत को अंग्रेजों के खिलाफ 51 टेस्ट मैचों में हार भी मिली है। यह किसी भी टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे ज्यादा हार है। दोनों टीमों के बीच 50 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सबसे ज्यादा 32 बार हराया है। ये 32 जीत 107 टेस्ट मैचों में मिली है।

टीम इंडिया ने रांची टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। सोमवार को चौथे दिन टीम ने 192 रन के टारगेट को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है, यानी पांच मैचों की सीरीज भी अपने नाम कर ली है।

ध्रुव जुरेल ने टॉम हार्टले की बॉल पर दो रन लेकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (55) और शुभमन गिल (52*) ने दूसरी इनिंग में अर्धशतक लगाए। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने नाबाद 39 रन की पारी खेली। गिल और जुरेल के बीच नाबाद 72 रन की पार्टनरशिप हुई। इंग्लैंड की तरफ से शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। टॉम हार्टले और जो रूट को 1-1 विकेट मिला।

टीम इंडिया ने 40/0 के स्कोर से चौथे दिन अपनी दूसरी इनिंग आगे बढ़ाई। इससे पहले, इंग्लिश टीम तीसरे दिन के तीसरे सेशन में दूसरी पारी में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की पहली पारी के 46 रन की लीड के आधार पर भारत को 192 रन का टारगेट मिला। इंग्लैंड टीम पहली पारी में 353 और भारतीय टीम 307 रन पर ऑलआउट हुई।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
विराट कोहली को टीम इंडिया से ब्रेक लेना पड़ा महंगा, अब मंडरा रहा ये बड़ा खतरा!

विराट कोहली को टीम इंडिया से ब्रेक लेना पड़ा महंगा, अब मंडरा रहा ये बड़ा खतरा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us