• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जो रूट का नाबाद शतक, आकाशदीप ने डेब्यू में तीन विकेट झटके

sports_master by sports_master
February 24, 2024
in क्रिकेट
0
जो रूट का नाबाद शतक, आकाशदीप ने डेब्यू में तीन विकेट झटके

रांची।भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट का पहला दिन खत्म हो गया है। वहीं पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इस टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने सात विकेट खोए और 90 ओवर में 302 रन बना लिए जबकि 7 विकेट गंवा दिए हैं। इस दौरान जो रूट ने अपना 31वां टेस्ट शतक जड़ा है। रूट 106 और ओली रॉबिन्सन 31 रन बनाकर नाबाद हैं। 

वहीं दिन का पहला सेशन पूरी तरह से भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा। इंग्लैंड ने पहले सेशन में पांच विकेट गंवा दिए थे। वहीं दूसरे सेशल में इंग्लैंड ने बाजी मारी और 86 रन बनाए जबकि एक भी विकेट नहीं गंवाया। जबकि तीसरा सेशन दोनों टीमों का बराबर रहा। इस दौरान रूट अपना शतक पूरा करने में कामयाब रहे। भारत के लिए तीन विकेट डेब्यूटेंट आकाश दीप ने झटके, जबकि सिराज को दो और अश्विन और जडेजा को 1-1 की सफलता मिली।

 

वहीं जो रूट ने पिछले तीन टेस्ट में 29, 2 , 5, 16, 18 , 7 रन बनाने वाले रूट ने संयम के साथ खेलते हुए पारी को संभाला। उन्होंने 15 पारियों में पहला शतक जड़ा जो उनके कैरियर का 31वां टेस्ट शतक है। उन्होंने जबर्दस्त संयम का परिचय देते हुए अपनी पारी में नौ चौके लगाये। पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 1-2 से पीछे है जिसे विशाखापत्तनम और राजकोट में पिछले दोनों टेस्ट में पराजय झेलनी पड़ी।

 

इससे पहले आकाश ने दस गेंद के भीतर बेन डकेट (11), ओली पोप (0) और जाक क्रॉली (42) के विकेट चटकाये। उन्होंने 24 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने क्रमश: जॉनी बेयरस्टो और स्टोक्स को पगबाधा आउट किया। आकाश दीप ने दूसरे ही ओवर में क्रॉली का आफ स्टम्प उखाड़ दिया था लेकिन वह नो बॉल थी। नयी गेंद के उनके जोड़ीदार मोहम्मद सिराज लय के लिये जूझते दिखे जिन्हें खेलने में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशानी नहीं हुई।

क्रली ने उन्हें लगातार तीन चौके और मिडविकेट पर छक्का लगाया। उन्होंने चार के स्कोर पर जीवनदान मिलने के बाद 32 गेंद में 32 रन बनाये। इसे देखते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे छोर से स्पिनर जडेजा को गेंद सौंपी। आकाश दीप ने दसवें ओवर में दो विकेट लिये जिसमें दो बार रिव्यू का इस्तेमाल भी हुआ और एक भारत के पक्ष में रहा। उनका पहला विकेट डकेट बने जिनका कैच विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल ने लपका। अंपायर के नॉट आउट करार देने पर रोहित ने रिव्यू लिया और अंपायर को फैसला बदलना पड़ा। पोप को आकाश दीप ने पगबाधा आउट किया। अगली गेंद पर जो रूट भी चकमा खा गए लेकिन रिव्यू लेने पर पता लगा कि गेंद आफ स्टम्प से बाहर जा रही थी।

अगले ओवर में आकाश दीप ने क्रॉली को आउट किया जो क्लीन बोल्ड हुए। इसके बाद से रूट और बेयरस्टो ने 50 से अधिक रन की साझेदारी की। फॉर्म के लिये जूझ रहे बेयरस्टो ने कुछ अच्छे स्ट्रोक्स खेले लेकिन अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें अश्विन ने पगबाधा आउट किया जब वह स्वीप लगाने की कोशिश में थे। भारत ने एक बार फिर सटीक रिव्यू लिया। इस विकेट के साथ ही अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ सौ विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। रूट और बेन फोक्स (126 गेंद में 47 रन) ने छठे विकेट के लिये 113 रन की साझेदारी की। सिराज ने चाय के बाद फोक्स को रविंद्र जडेजा के हाथों लपकवाकर इस साझेदारी का अंत किया। सिराज ने टॉम हार्टली को पवेलियन भेजा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
WPL: आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई इंडियंस जीता

WPL: आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई इंडियंस जीता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us