• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

यशस्वी की सेंचुरी, शुभमन फिफ्टी बनाकर नाबाद

sports_master by sports_master
February 17, 2024
in क्रिकेट
0
यशस्वी की सेंचुरी, शुभमन फिफ्टी बनाकर नाबाद

राजकोट|भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खोकर 196 रन बना लिए। दूसरी पारी में टीम 322 रन से आगे है।

भारत से यशस्वी जायसवाल 104 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। शुभमन गिल 65 और कुलदीप यादव 3 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। रोहित शर्मा 19 और रजत पाटीदार खाता खोले बगैर आउट हो गए। इंग्लैंड से टॉम हार्टले और जो रूट ने 1-1 विकेट लिया।

पहली पारी में इंग्लैंड ने 319 रन बनाए। टीम से बेन डकेट ने 153 रन की पारी खेली। भारत से मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट लिए। भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। रविवार को चौथे दिन का खेल सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

जो रूट खराब शॉट खेलकर आउट
तीसरे दिन इंग्लैंड ने 207/2 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। बेन डकेट ने 133 और जो रूट ने 9 रन के स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाई। रूट 18 रन बनाकर रिवर्स स्कूप खेलने की कोशिश में जसप्रीत बुमराह का शिकार हो गए। उनके बाद जॉनी बेयरस्टो खाता भी नहीं खोल सके। बेन डकेट भी 153 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार हो गए।

आखिरी 5 विकेट 20 रन बनाने में गंवाए
पहला सेशन खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 290/5 था। दूसरे सेशन में टीम का स्कोर एक समय 299/5 था। यहां से टीम ने आखिरी 5 विकेट महज 20 रन बनाने में गंवा दिए। इंग्लिश टीम 319 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बेन स्टोक्स 41, बेन फोक्स 13, टॉम हार्टले 9, रेहान अहमद 6 और जेम्स एंडरसन 1 रन बनाकर आउट हो गए। भारत से मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट लिए।

भारत को यशस्वी-शुभमन ने दिलाई तेज शुरुआत
टीम इंडिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इसलिए उसे 126 रन की बढ़त मिली। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में संभलकर शुरुआत की, लेकिन रोहित 19 रन बनाकर टॉम हार्टले का शिकार हो गए। उनके बाद यशस्वी ने शुभमन गिल के साथ स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया।

यशस्वी का शतक, शुभमन फिफ्टी बनाकर नॉटआउट
यशस्वी ने 35 रन बनाने के बाद तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। उन्होंने 80 बॉल में फिफ्टी और 122 बॉल पर सेंचुरी लगा दी। उनके साथ शुभमन गिल ने भी फिफ्टी लगा दी। यशस्वी पीठ में खिंचाव होने के कारण 104 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए।

नंबर-4 पर उतरे रजत पाटीदार खाता खोले बगैर आउट हो गए। उन्हें टॉम हार्टले ने पवेलियन भेजा। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए। शुभमन 65 और कुलदीप 3 रन बनाकर नॉटआउट रहे। टीम की कुल बढ़त 322 रन की हो चुकी है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ज्योति ने 60 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार के साथ स्वर्ण जीता

ज्योति ने 60 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार के साथ स्वर्ण जीता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us