राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी को लेकर चल रहे फर्जीवाड़े पर बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि एनसीए के लिए एक अलग से प्रोटोकॉल है। साथ ही जय शाह ने कहा कि ऐसे फर्जीवाड़े से दूर रहें क्योंकि, ये हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं है।
जय शाह द्वारा जारी इस बयान में कहा गया कि, बीसीसीआई यह स्पष्ट करना चाहता है कि वह क्रिकेटरों से अपनी सुविधा के इस्तेमाल के लिए किसी भी तरह की राशि नहीं लेता है। बीसीसीआई के अपने ‘प्रोटोकॉल’ हैं और एनसीए में प्रवेश केवल योग्यता के आधार पर ही होता है। ’’ बीसीसीआई ने यह भी स्पष्ट किया कि एनसीए की सुविधायें सभी के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
बयान के अनुसार, ‘‘एनसीए केवल बीसीसीआई के अनुबंधित खिलाड़ियों, ‘टारगेटिड ग्रुप’ के खिलाड़ी और राज्य संघों द्वारा सिफारिश किये गये क्रिकेटरों के लिए ही उपलब्ध है। यह ऊपर लिखी एजेंसी के अलावा किसी अन्य एजेंसी के लिए उपलब्ध नहीं है। ’’ इसमें कहा गया, ‘‘खिलाड़ियों, कोच और आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे सतर्कता बरतें और इस तरह के फर्जी और धोखाधड़ी वाले पोस्ट का शिकार नहीं बनें तथा वे मार्गदर्शन के लिए संबंधित राज्य संघों से भी संपर्क कर सकते हैं।


