• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सरफराज आउट हुए तो रोहित ने गुस्से में कैप पटकी:सोशल मीडिया पर जडेजा ने मानी गलती

sports_master by sports_master
February 15, 2024
in क्रिकेट
0
सरफराज आउट हुए तो रोहित ने गुस्से में कैप पटकी:सोशल मीडिया पर जडेजा ने मानी गलती

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है। गुरुवार को मैच के पहले दिन भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए।भारत के लिए बल्लेबाज सरफराज खान और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने डेब्यू किया। डेब्यू में अर्धशतक जमाने वाले सरफराज दूसरे छोर पर मौजूद बल्लेबाज रवींद्र जडेजा के साथ कनफ्यूजन के चलते रनआउट हो गए। इसके लिए जडेजा ने सोशल मीडिया पर अपनी गलती मानी और सरफराज के रनआउट पर खेद जताया।

रोहित शर्मा ने दो जीवनदान का फायदा उठाकर शतक जमाया। रवींद्र जडेजा ने अपने होमग्राउंड पर सेंचुरी जमाकर तलवार वाला सेलिब्रेशन किया। खेल के पहले दिन के मोमेंट्स आगे देखिए…

1. कुंबले ने सरफराज को डेब्यू कैप दी
सरफराज को लिजेंडरी भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने टेस्ट कैप सौंपी। इस मौके पर सरफराज खान के पिता भावुक हो गए। वे राजकोट में स्टेडियम में मौजूद थे।

कुंबले ने कैप सौपते हुए सरफराज से कहा, सरफराज, तुम जिस तरह से नेशनल टीम में एंट्री लेने में सफल हुए हो, उस पर मुझे वाकई गर्व है। मुझे यकीन है कि तुमने जो हासिल किया है उस पर तुम्हारे पिता और परिवार को बेहद गर्व होगा। मैं जानता हूं कि तुमने हमेशा कड़ी मेहनत की और कभी-कभी निराशा भी हाथ लगी, लेकिन इसके बावजूद आपने डोमेस्टिक सीजन में जो रन बनाए हैं, उसके लिए बधाई। मुझे यकीन है कि आज तुम बहुत सारी यादें बनाओगे। उम्मीद है कि यह एक लंबे करियर की शुरुआत है।

संयोग देखिए कि कुंबले भी टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली पारी में रन आउट हुए थे। अब सरफराज भी रन आउट हुए हैं।

सरफराज भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 311वें खिलाड़ी बने।
सरफराज भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 311वें खिलाड़ी बने।

2. जुरेल को कार्तिक ने दी डेब्यू कैप
भारत के लिए सरफराज के साथ ही ध्रुव जुरेल को भी डेब्यू करने का मौका मिला। जुरेल बतौर विकेटकीपर केएस भरत की जगह टीम में शामिल हुए। जुरेल को भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने डेब्यू कैप दी।

कार्तिक ने कैप सौपते हुए कहा- आपने अलग-अलग जर्सी में कई मैच खेले होंगे, (टी-20, वनडे), लेकिन सफेद जर्सी में देश को रिप्रेजेंट करना एक बड़ी बात है। यह क्रिकेट का सबसे मुश्किल फॉर्मेट है। बतौर प्लेयर अगर आप टेस्ट में अच्छा करते हैं, तो मन को संतुष्टि मिलती है। ऑल द बेस्ट।

जुरेल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 312वें खिलाड़ी बने।
जुरेल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 312वें खिलाड़ी बने।

3. कनफ्यूजन में आउट हुए सरफराज, रोहित को आया गुस्सा, जडेजा ने मानी गलती
रवींद्र जडेजा के साथ कनफ्यूजन के चलते सरफराज खान रनआउट हो गए। 82वें ओवर की पांचवी बॉल पर मिड ऑन की ओर शॉट खेलने के बाद जडेजा रन लेने के लिए आगे आए, वहीं, सरफराज भी दूसरे छोर से दौड़ पड़े। जडेजा ने देखा कि बॉल इंग्लैंड के फील्डर मार्क वुड के हाथों में आ गई। उन्होंने सरफराज को रन लेने के लिए मना किया, लेकिन जैसे ही सरफराज क्रीज की ओर वापस आ रहे थे, वुड ने डायरेक्ट थ्रो कर उन्हें रनआउट कर दिया।

सरफराज को रनआउट होता देख टीम के कप्तान रोहित शर्मा बहुत गुस्सा हुए। उन्होंने गुस्से में अपनी कैप पटक दी।

सरफराज खान 66 बॉल में 62 रन बना कर रनआउट हो गए।
सरफराज खान 66 बॉल में 62 रन बना कर रनआउट हो गए।
रोहित शर्मा ने गुस्से में कैप पटक दी।
रोहित शर्मा ने गुस्से में कैप पटक दी।

दिन के स्टंप्स के बाद जडेजा ने सोशल मीडिया पर अपनी गलती मानी और सरफराज की गलती पर खेद जताया। जडेजा ने लिखा – सरफराज के लिए बुरा लगा, मैने ही गलत कॉल किया था। तुमने आज अच्छा खेला।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारत को बड़ा झटका, फीफा रैंकिंग में 15 पायदान खिसकर 117वें स्थान पर पहुंचा

भारत को बड़ा झटका, फीफा रैंकिंग में 15 पायदान खिसकर 117वें स्थान पर पहुंचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us