• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सौरव गांगुली का 1.6 लाख का मोबाइल गायब, पुलिस से लगाई गुहार

sports_master by sports_master
February 11, 2024
in क्रिकेट
0
सौरव गांगुली का 1.6 लाख का मोबाइल गायब, पुलिस से लगाई गुहार

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली का मोबाइल फोन चोरी हो गया है. ‘दादा’ ने इसकी शिकायत ठाकुरपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है. कई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि गांगुली का जो मोबाइल फोन गायब हुआ है उसकी कीमत 1.6 लाख है, जो कोलकाता स्थित उनके घर बेहाला से चोरी हुआ है. आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट डायरेक्टर गांगुली फोन गायब होने से बहुत चिंतित हैं. उस मोबाइल में उनकी कई निजी जानकारियां हैं जिसका डर गांगुली को सता रहा है.

‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया है. एचटी बांग्ला ने सौरव गांगुली के हवाले से लिखा है, ‘ मुझे लगता है कि मेरा फोन घर से चोरी हुआ है. मैंने अपने फोन को आखिरी बार 19 जनवरी को सुबह 11:30 बजे देखा था. मैंने उसे ढूढ़ने के खूब प्रयास किए लेकिन नहीं मिला. मैं अपने फोन खो जाने से बहुत चिंतित हूं. क्योंकि उसमें कई कॉन्टेक्ट नंबर्स के अलावा निजी जानकारियां हैं जो मेरे अकाउंट से संबंधित हैं.’

गांगुली के घर पर पेंटिंग का काम चल रहा है
बताया जा रहा है कि सौरव गांगुली के घर में पेंटिंग का काम चल रहा है. ऐसे में काम करने वाले कई लोगों का घर पर आना जाना लगा रहता है. गांगुली का कहना है कि कई बैंक खातों का लिंक भी मोबाइल से है. कई अहम लोगों के नंबर पर भी सेव है. गांगुली ने कहा, ‘ मैं पुलिस से जल्द कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं.’

अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के आयोजन पर कही ये बात
सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में क्रिकेटर डायरेक्टर हैं. अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 2003 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा चुके सौरव गांगुली का मानना है कि अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन घाटे का सौदा है. सीनियर टीमों को छोड़कर अन्य कोई टूर्नामेंट से ज्यादा प्रोफिट नहीं हो पाता.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
किताबों पर धूल जमने से कहानियां खत्म नहीं होती है- उमेश यादव

किताबों पर धूल जमने से कहानियां खत्म नहीं होती है- उमेश यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us