• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी पारी खेलकर की रोहित शर्मा की बराबरी, सिर्फ इतनी गेंदों पर जड़ दिया शतक

sports_master by sports_master
February 11, 2024
in क्रिकेट
0
ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी पारी खेलकर की रोहित शर्मा की बराबरी, सिर्फ इतनी गेंदों पर जड़ दिया शतक

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में धमाकेदार शतक बनाकर रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अपनी बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए मैक्सवेल ने 50 गेंदों में शतक बनाकर अपना 5वां टी20 शतक पूरा किया। यह टी20 इंटरनेशनल में मैक्सवेल का पांचवां शतक है।

रोहित शर्मा के बराबर पहुंचे मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलियाई स्टार अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा के बराबरी पर आ गए हैं। रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल दोनों के नाम अब कुल पांच-पांच शतक हो गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैक्सवेल अपने लय में थे और उन्होंने 120 रन की तूफानी नाबाद पारी में आठ छक्के और 12 चौके लगाए। उन्होंने शामर जोसेफ को काउ कॉर्नर पर 109 मीटर लंबा छक्का लगाया। उनके जोरदार शतक के दम पर, ऑस्ट्रेलियाई टीम 241 रन के विशाल स्कोर तक पहुंच गई, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका चौथा सबसे बड़ा स्कोर है।

T20I में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

  1. रोहित शर्मा – 143 पारियों में 5 शतक
  2. ग्लेन मैक्सवेल – 94 पारियों में 5 शतक
  3. सूर्यकुमार यादव – 57 पारियों में 4 शतक
  4. बाबर आज़म – 103 पारियों में 3 शतक
  5. कॉलिन मुनरो – 62 पारियों में 3 शतक
  6. सबावून डेविजी – 31 सराय में 3 शतक

रोहित शर्मा ने हाल ही में जड़ा था शतक
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित शर्मा ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल में अपना 5वां शतक जड़ा था। इसी साल लंबे समय के बाद टी20 इंटनेशनल में वापसी करने वाले रोहित शर्मा ने अपनी वापसी सीरीज में ही शतक जड़ा था। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर 121 रनों की नाबाद पारी खेली थी। रोहित शर्मा का यह 5वां टी20 इंटरनेशनल शतक था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सौरव गांगुली का 1.6 लाख का मोबाइल गायब, पुलिस से लगाई गुहार

सौरव गांगुली का 1.6 लाख का मोबाइल गायब, पुलिस से लगाई गुहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us