• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पथुम निसंका ने रचा इतिहास, दोहरा शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर बने

sports_master by sports_master
February 10, 2024
in क्रिकेट
0
पथुम निसंका ने रचा इतिहास, दोहरा शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर बने

नई दिल्ली (New Delhi)। श्रीलंकाई क्रिकेटर पथुम निसंका (Sri Lankan cricketer Pathum Nissanka) ने इतिहास रच दिया है. निसंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ (Against Afghanistan) शनिवार (9 फरवरी) को पल्लेकेल में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले (first match ODI series) में नाबाद 210 रन (unbeaten 210 runs ) बनाए. निसंका ने 139 गेंदों की पारी में 20 चौके और आठ सिक्स लगाए हैं। निसंका वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर हैं।

इससे पहले श्रीलंका की ओर से वनडे इंटरनेशनल में सर्वोच्च पारी खेलने का रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम था. जयसूर्या ने साल 2000 में भारत के खिलाफ साल 2000 में शारजाह के मैदान पर 189 रनों की पारी खेली थी. यानी निसंका ने जयसूर्या का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

25 साल के पथुम निसंका वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के दसवें बल्लेबाज हैं. भारतीय खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, ईशान किशन और शुभमन गिल ये कारनामा कर चुके हैं। वहीं विदेशी बल्लेबाजों में निसंका के अलावा ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), फखर जमां (पाकिस्तान), मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) और क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) ये मुकाम हासिल कर चुके हैं।

वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक:
200 * सचिन तेंदुलकर, 2010
219 वीरेंद्र सहवाग, 2011
209 रोहित शर्मा, 2013
264 रोहित,शर्मा, 2014
215 क्रिस गेल, 2015
237* मार्टिन गुप्टिल, 2015
208 * रोहित शर्मा, 2017
210* फखर जमां, 2018
210 ईशान किशन, 2022
208 शुभमन गिल, 2023
201* ग्लेन मैक्सवेल, 2023
210* पथुम निसंका, 2024

इस मामले में रोहित-सहवाग भी पीछे छूटे
पथुम निसंका ने सिर्फ 136 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया. निसंका वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल जैसे धुरंधर भी निसंका से इस मामले में पीछे हैं। सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम है, जिन्होंने साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया था. ग्लेन मैक्सवेल इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 128 गेंदों में डबल सेंचुरी पूरी की थी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
U19 वर्ल्ड कप ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने की रेस में 3 भारतीय, आईसीसी ने किया ऐलान

U19 वर्ल्ड कप ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने की रेस में 3 भारतीय, आईसीसी ने किया ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us