• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

KL Rahul & Ravindra Jadeja Injured: टीम इंडिया को बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर राहुल और जडेजा

sports_master by sports_master
January 29, 2024
in क्रिकेट
0
KL Rahul & Ravindra Jadeja Injured: टीम इंडिया को बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर राहुल और जडेजा

हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 28 रनों से हार मिली थी. मैच के चौथे दिन बैटिंग के दौरान रवींद्र जडेजा की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी जिसके कारण वो दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए. वहीं केएल राहुल को भी इस मैच के दौरान ही चोट लगी और अब अगला मैच नहीं खेल पाएंगे.

KL Rahul & Ravindra Jadeja Injured: टीम इंडिया को बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर राहुल और जडेजा

ऐसा लगता है भारतीय क्रिकेट टीम का वक्त फिलहाल अच्छा नहीं चल रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार के बाद टीम इंडिया को जबरदस्त झटका लगा है. विशाखापट्टनम में होने वाले अगले टेस्ट मैच से पहले ही टीम इंडिया के 2 बड़े खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. 2 फरवरी से होने वाले इस टेस्ट के लिए स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल चोट के कारण बाहर हो गए हैं. वहीं सेलेक्शन कमेटी ने आखिर लंबे इंतजार के बाद मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को पहली बार भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया है. हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार 28 जनवरी को भारतीय टीम की बैटिंग के दौरान रवींद्र जडेजा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए थे. इस कोशिश में उन्होंने अपना विकेट तो गंवाया ही, साथ ही उनकी हैमस्ट्रिंग में भी परेशानी उभर आई. वहीं राहुल ने दाईं जांघ में दर्द की शिकायत की. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि मेडिकल टीम दोनों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

पहले टेस्ट में दिखाया था दम

रवींद्र जडेजा और राहुल ने हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में दमदार बैटिंग की थी. राहुल ने पहली पारी में 86 रन बनाए थे, जबकि जडेजा ने 87 रन बनाए थे. जडेजा ने मैच में 5 विकेट भी हासिल किए थे. हालांकि दोनों ही बल्लेबाज बाकी सारे खिलाड़ियों की तरह दूसरी पारी में नाकाम रहे और टीम इंडिया सिर्फ 202 रनों पर ढेर हो गई थी और मुकाबला हार गई. उस हार के बाद इन दोनों की चोट टीम इंडिया के लिए और बड़ा झटका है.

पहली बार सरफराज को मौका

इन दोनों की चोट के बाद BCCI ने 3 खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया है. सेलेक्शन कमेटी ने सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर को स्क्वॉड में जगह दी है. इसमें सरफराज खान को पहली बार टीम इंडिया से बुलावा आया है. डॉमेस्टिक क्रिकेट में लगातार रन बरसाने के बावजूद सरफराज की अनदेखी के कारण काफी सवाल उठ रहे थे लेकिन अब उनका इंतजार भी खत्म हो गया है. वहीं सुंदर की फिर से टेस्ट टीम में वापसी हुई है, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ भी फिर से स्क्वॉड में लौटे हैं और डेब्यू की उम्मीद करेंगे.

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारतीय खिलाड़ियों के किट बैग में मिली शराब, एयरपोर्ट पर पकड़ाए, होगी कार्रवाई

भारतीय खिलाड़ियों के किट बैग में मिली शराब, एयरपोर्ट पर पकड़ाए, होगी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us