• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया:मिचेल और फिलिप्स के नाबाद अर्धशतक; सीरीज में 4-0 की बढ़त

sports_master by sports_master
January 19, 2024
in क्रिकेट
0
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया:मिचेल और फिलिप्स के नाबाद अर्धशतक; सीरीज में 4-0 की बढ़त

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ चौथा टी-20 भी एकतरफा अंदाज में जीत लिया। क्राइस्टचर्च में शुक्रवार को टीम ने 7 विकेट से मैच जीतकर 5 टी-20 की सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली। कीवी टीम के डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद अर्धशतक लगाए।

पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

मिचेल और फिलिप्स के बीच चौथे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी हुई। यह न्यूजीलैंड के लिए टी-20 की इस विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

डेरिल मिचेल (बाएं) और ग्लेन फिलिप्स के बीच चौथे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी हुई
डेरिल मिचेल (बाएं) और ग्लेन फिलिप्स के बीच चौथे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी हुई

रिजवान ने खेली नाबाद 90 रन की पारी
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साईम अयूब 5 रन के स्कोर पर आउट हो गए। बाबर आजम 19 रन और फखर जमान ने 9 रन की पारी खेली जबकि इफ्तिखार अहमद ने 10 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने टीम के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 90 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन ने 2-2, एडम मिल्ने ने एक विकेट लिया।

मिचेल और फिलिप्स के बीच शतकीय साझेदारी
न्यूजीलैंड की भी शुरुआत खराब रही। पिछले मैच में शतक लगाने वाले फिल एलन दो चौका लगाकर पहले ही ओवर में शाहीन अफरीदी का शिकार हो गए। उसी ओवर में टिम सायफर्ट गोल्डन डक हुए। विल यंग भी सिर्फ 4 रन बना पाए। 20 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद मिचेल और फिलिप्स ने पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाई। मिचेल ने 44 गेंद पर नाबाद 72 जबकि फिलिप्स ने 52 गेंद पर 70 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से सभी तीन विकेट कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने लिए।

पाकिस्तान की तरफ से कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने तीन विकेट लिए।
पाकिस्तान की तरफ से कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने तीन विकेट लिए।

पांचवां मैच 21 जनवरी को
केन विलियमसन इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मिचेल सैंटनर कप्तानी कर रहे हैं। लगातार चौथे टी-20 में जीत के साथ न्यूजीलैंड ने 5 मैचों की सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मैच 21 जनवरी को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद से किया निकाह, सानिया मिर्जा बोलीं- मुश्किल है तलाक

शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद से किया निकाह, सानिया मिर्जा बोलीं- मुश्किल है तलाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us