• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IND Vs AFG T20: क्या ईशान किशन से BCCI है खफा, जानिए वजह

sports_master by sports_master
January 10, 2024
in क्रिकेट
0
IND Vs AFG T20: क्या ईशान किशन से BCCI है खफा, जानिए वजह

मुंबई (Mumbai)। टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर ईशान किशन ने भारत के लिए अभी तक दो टेस्ट, 27 वनडे और 32 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) के बाद इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टी20 इंटरनेशनल सीरीज (Australia T20 International Series) के लिए ईशान किशन भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा थे और उन्हें प्लेइंग XI में भी खेलने का मौका मिला था। इसके बाद वह साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 स्क्वॉड के लिए भारतीय टीम का हिस्सा तो रहे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया।

ईशान किशन साउथ अफ्रीका दौरे से मानसिक थकान का हवाला देकर लौट गए थे। ऐसी खबरें आने लगीं कि ईशान किशन को स्क्वॉड में रखने के बावजूद खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा, जिसके चलते वह शायद परेशान हैं। टीम मैनेजमेंट और लीडरशिप के बीच इस तरह की बात होने लगी है कि ईशान किशन प्लेइंग XI में नहीं चुने जाने को सही तरह से नहीं ले रहे हैं। 25 साल के ईशान किशन की मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब उनकी दुबई में पार्टी करने की खबरें सामने आने लगीं।खबर के मुताबिक ईशान किशन इस बात से नाखुश थे कि उन्हें प्लेइंग XI में जगह नहीं मिल पा रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के बाद जो पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज हुई थी, उससे ईशान किशन ने आराम मांगा था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनकी अर्जी को ठुकरा दिया था। सीरीज के तीन मैचों के बाद आखिरी दो मैच के लिए उन्हें आराम मिला, लेकिन बावजूद इसके उन्हें टीम के साथ ही रखा गया। इसके ईशान साउथ अफ्रीका दौरे पर वाइट बॉ़ल क्रिकेट से ब्रेक चाहते थे, लेकिन टेस्ट सीरीज का हिस्सा बनना चाहते थे। लेकिन फिर से उनके ब्रेक की अर्जी को खारिज कर दिया गया। साउथ अफ्रीका दौरे पर ईशान पहले टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले ही ईशान और बीसीसीआई के बीच सबकुछ बहुत अच्छा नहीं चल रहा था।

एक रिपोर्ट में कहा कि उसे मानसिक थकान (मेंटल फटीग) हो रहा है क्योंकि वह लगातार टीम के साथ हैं और अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। लेकिन इसके बाद वह दुबई गए और वहां पार्टी करते हुए नजर आए।’ वहीं ईशान किशन के करीबी एक सोर्स ने इस पर कहा, ‘जब एक बार उसको ब्रेक दे दिया गया, तो इससे क्या फर्क पड़ता है कि वह कहां समय बिता रहा है? वह गेम से कुछ समय अलग रहना चाहता था क्योंकि वह लगातार टीम के साथ ट्रैवल कर रहा था। उसे खेलने का मौका नहीं मिल रहा था और इससे उसकी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ रहा था। वह दुबई में अपने भाई के जन्मदिन में शामिल होने पहुंचा था।’ ऐसा माना जा रहा है कि ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की इच्छा जताई थी, लेकिन उन्हें टी20 स्क्वॉड से ड्रॉप किया गया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सात्विक-चिराग मलेशिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे:विमेंस डबल्स में पोनप्पा-तनिषा ने भी फाइनल-8 में जगह बनाई, श्रीकांत बाहर

सात्विक-चिराग मलेशिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे:विमेंस डबल्स में पोनप्पा-तनिषा ने भी फाइनल-8 में जगह बनाई, श्रीकांत बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us