• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रोहित ने केप टाउन की पिच पर सवाल उठाए:बोले- पिच रेटिंग पर ICC दोहरा रवैया न अपनाए

sports_master by sports_master
January 5, 2024
in क्रिकेट
0
रोहित ने केप टाउन की पिच पर सवाल उठाए:बोले- पिच रेटिंग पर ICC दोहरा रवैया न अपनाए

केपटाउन|भारतीय कप्तान रोहित शर्मा केप टाउन की पिच से नाखुश दिखे। दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका पर जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस रोहित ने कहा, ‘केप टाउन की पिच टेस्ट मैच के लिए आदर्श नहीं थी। जब तक भारतीय पिचों के बारे में कोई शिकायत नहीं करता, तब तक मुझे इस तरह की पिचों पर खेलने में कोई आपत्ति नहीं है। भारत में टर्निंग ट्रैक की आलोचना की जाती है।’

उन्होंने कहा, ‘यहां तक कि वर्ल्ड फाइनल की पिच पर भी सवाल उठाए गए थे, जबकि उस मैच में एक बल्लेबाज ने सेंचुरी भी जमाई थी। ICC और मैच रेफरी को रेटिंग के लिए एक पैमाना होना चाहिए।’ भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट 7 विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म की। यह मैच दो दिन के अंदर खत्म हो गया। इस दौरान 33 विकेट गिरे।

केप टाउन में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय गेंदबाज मुकेश कुमार ने हथौड़े का इस्तेमाल करके पिच फ्लैट की।

वर्ल्ड कप फाइनल पिच को औसत दर्जा देने से खुश नहीं हैं रोहित
रोहित ने ICC और मैच रेफरी को पिचों की रेटिंग के मामले में दोहरे मापदंड के लिए जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होंने भारत की स्पिन पिचों की निंदा करने वालों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, ‘वर्ल्ड कप फाइनल की पिच को औसत रेटिंग दी गई थी। उस मैच में एक खिलाड़ी ने शतक बनाया था। मैं आश्चर्य चकित हूं कि अहमदाबाद की पिच को किस पैमाने के आधार पर रेटिंग किया गया।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं मैच रेफरी से आग्रह करता हूं कि वहां (पिच पर) क्या है उसे देखकर रेंटिंग दें। किसी देश को देख कर पिच की रेटिंग नहीं की जानी चाहिए। रेटिंग के लिए एक पैमाना होना चाहिए और मैच रेफरी को न्यूट्रल होकर उस पैमाने पर पिच का आकलन करना चाहिए। भारत में पहले दिन ही आप धूल के गुबार की बात करते हैं’, यहां भी दरारें थीं।’

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच जिस पिच (अहमदाबाद) पर खेला गया था, वह वर्ल्ड क्लास पिच नहीं थी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसे औसत रेटिंग दी थी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रिंकू सिंह शतक के करीब पहुंचकर चूके, 3000 का आंकड़ा किया पार; टीम को पहुंचाया मजबूत स्थिति में

रिंकू सिंह शतक के करीब पहुंचकर चूके, 3000 का आंकड़ा किया पार; टीम को पहुंचाया मजबूत स्थिति में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us