• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पाकिस्तान 313 रन पर ऑल आउट:रिजवान, जमाल और सलमान के अर्धशतक, कमिंस ने झटके पांच विकेट; स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया 6/0

sports_master by sports_master
January 3, 2024
in क्रिकेट
0
पाकिस्तान 313 रन पर ऑल आउट:रिजवान, जमाल और सलमान के अर्धशतक, कमिंस ने झटके पांच विकेट; स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया 6/0

सिडनी|ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सिडनी में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने ​​​​​टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टीम पहले दिन पहली पारी में 313 रन बना कर ऑलआउट हो गई।

जवाब में स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बिना विकेट खोए 1 ओवर में 6 रन बना लिए है। उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर नाबाद हैं।

आखिरी विकेट के लिए 86 रन की पार्टनरशिप
पाकिस्तान के लिए मीर हमजा और आमिर जमाल ने आखिरी विकेट के लिए 86 रन की पार्टनरशिप कर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। जमाल ने 9वें नंबर पर आकर 82 रन की पारी खेली। मोहम्मद रिजवान भी 88 रन बना कर आउट हुए। आगा सलमान ने भी 50 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने 61 रन देकर 5 विकेट लिए।

दोनों ओपनर बिना खाता खोले हुए आउट
पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक और सईम अयूब बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। अब्दुल्ला शफीक को मिचेल स्टार्क ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। वहीं अगले ही ओवर में जोश हेजलवुड ने सैम अयूब को पवेलियन भेजा। एलेक्स कैरी ने उनका कैच लिया। 4 रन पर पाकिस्तान के दो विकेट गिर चुके थे।

बाबर आजम भी कुछ खास नहीं कर पाए
दोनों ओपनर के 4 रन पर पवेलियन लौटने के बाद पूर्व कप्तान बाबर आजम और कप्तान शान मसूद ने पारी को संभालने की कोशिकी और स्कोर 39 रन तक पहुंचाया। दोनों के बीच 57 गेंदों पर 35 रन की पार्टनरशिप हुई।

बाबर 26 रन बनाकर पैट कमिसं की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। पैट कमिंस की अंदर आती गेंद उनके पैड से जा लगी। अंपायर ने आउट नहीं दिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने रिव्यू लिया और फैसला उनके पक्ष में रहा। आजम को पवेलियन जाना पड़ा।

मिचेल मार्श ने शान मसूद को आउट करने के बाद अंपायर से कंफर्म की नो बॉल
बाबर के आउट होने के कुछ देर बाद ही सऊद शकील भी पवेलियन 5 रन बनाकर आकर आउट हो गए। वहीं कप्तान शान मसूद भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। मसूद ने 35 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श ने 28वें ओवर की पहली गेंद पर मसूद को आउट किया। स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लिया। मार्श ने मसूद के कैच पकड़े जाने के बाद अंपायर की ओर देखा र नो बॉल चेक करने के लिए कहा।

दरअसल उन्होंने ऐसा इसलिए किया कि क्योंकि 10 गेंद पहले यानी 26 वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्श ने मसूद को स्मिथ के हाथों कैच करवा दिया था, लेकिन अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया। मार्श का अगला पैर लाइन पर था। मसूद को जीवनदान मिल गया। जब मार्श ने दोबारा स्मिथ के हाथों मसूद को कैच करवाया तो वह जश्न मनाने से पहले यह कंफर्म हो जाना चाहते थे कि गेंद सही है या नहीं।

26 वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्श ने मसूद को स्मिथ के हाथों कैच करवा दिया था, लेकिन अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया।
26 वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्श ने मसूद को स्मिथ के हाथों कैच करवा दिया था, लेकिन अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया।
मिचेल मार्श ने 28वें ओवर की पहली गेंद पर मसूद को दोबारा आउट करने के बाद जश्न मनाते हुए।
मिचेल मार्श ने 28वें ओवर की पहली गेंद पर मसूद को दोबारा आउट करने के बाद जश्न मनाते हुए।

मोहम्मद रिजवान रहे पाकिस्तान के टॉप स्कोरर रहे
मसूद ने बाबर के बाद मोहम्मद रिजवान के साथ 91 गेंदों पर 49 रन की पार्टनरशिप की। रिजवान ने पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 103 गेंदों पर 88 रन बनाए। उनको कमिंस ने हेजलवुड के हाथों कैच करवाया। रिजवान ने आगा सलमान के साथ 101 गेंदों पर 94 रन की पार्टनरशिप की। वहीं आगा ने फिर साजिद खाने साथ 36 गेंदों पर 30 रन की पार्टनरशिप कर स्कोर को 220 रन तक पहुंचाया।

शर्मनाक रिकॉर्ड

मैच के पहले दिन पाकिस्तान ने एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो टेस्ट क्रिकेट के 147 सालों के इतिहास में आज तक कोई नहीं कर पाया। सिडनी टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी मेहमान टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज -अब्दुल्ला शफीक और सईम अय्यूब- बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक कैलेंडर ईयर की शुरुआत दोनों सलामी बल्लेबाजों के शून्य पर आउट होने से हुई है। जी हां, इससे पहले आज तक ऐसा नहीं हुआ है।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारत ने 7 विकेट से जीता सबसे छोटा टेस्ट:147 साल में पहली बार 107 ओवर ही चला मुकाबला; सीरीज 1-1 से बराबर

भारत ने 7 विकेट से जीता सबसे छोटा टेस्ट:147 साल में पहली बार 107 ओवर ही चला मुकाबला; सीरीज 1-1 से बराबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us