• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

दूसरे टेस्ट के पहले दिन 23 विकेट गिरे,टीम इंडिया अब भी 36 रन से आगे

sports_master by sports_master
January 3, 2024
in क्रिकेट
0
दूसरे टेस्ट के पहले दिन 23 विकेट गिरे,टीम इंडिया अब भी 36 रन से आगे

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन 23 विकेट गिरे। दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों ने सभी विकेट लिए। केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी, लेकिन टीम 55 रन पर ही ऑलआउट हो गई। भारत से मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लिए।

टीम इंडिया भी अपनी पहली पारी में कुछ खास नहीं कर सकी और 153 रन पर ही सिमट गई। हालांकि टीम को 98 रन की बढ़त मिली। विराट कोहली ने 46 रन बनाए, जबकि 7 बैटर्स खाता भी नहीं खोल सके। साउथ अफ्रीका के 3 बॉलर्स ने 3-3 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका ने तीसरे ही सेशन में अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी। टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए। हालांकि टीम अब भी भारत से 36 रन से पिछड़ रही है और उसके 7 विकेट बाकी हैं।

पहले सेशन में साउथ अफ्रीका ऑलआउट
केप टाउन में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी, लेकिन टीम 23.2 ओवर ही टिक सकी। उसके 11 खिलाड़ी मिलकर 55 रन ही बना सके। टेस्ट क्रिकेट में ये साउथ अफ्रीका का भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर रहा। काइल वेरियन ने 15 और डेविड बेडिंघम ने 12 रन बनाए। बाकी बैटर्स 6 रन का स्कोर भी पार नहीं कर सके।

मोहम्मद सिराज को 6 विकेट, 15 रन ही दिए
भारत से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने महज 15 रन देकर 6 विकेट लिए। उन्होंने ऐडन मार्करम, डीन एल्गर, टोनी डी जॉर्जी, डेविड बेडिंघम, काइल वेरियन और मार्को यानसन को पवेलियन भेजा। ये उनके टेस्ट करियर की बेस्ट बॉलिंग रही। सिराज के अलावा जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को 2-2 विकेट मिले।

दूसरे सेशन में भारत ने 111 रन बनाए
भारत ने अपनी पहली पारी दूसरे सेशन में शुरू की। टीम ने 111 रन बनाने में 4 विकेट गंवाए। पहला विकेट गिरने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को 72 रन तक पहुंचा दिया था। यहां से रोहित (39 रन), शुभमन (36 रन) और श्रेयस (0) आउट हो गए और टीम का स्कोर 72/1 से 111/4 हो गया। साउथ अफ्रीका से नांद्रे बर्गर ने 3 विकेट लिए।

टीम इंडिया ने 11 बॉल में 6 विकेट गंवाए
तीसरे सेशन में भारत ने बगैर नुकसान के 42 रन बना लिए थे। केएल राहुल 8 और विराट कोहली 46 रन के स्कोर पर नॉटआउट थे। यहां से टीम ने अपने आखिरी 6 विकेट बगैर रन बनाए 11 बॉल के अंदर ही गंवा दिए। 153 के स्कोर पर टीम ने 4 विकेट गंवाए थे, इसी स्कोर पर टीम ऑलआउट हो गई। पहली पारी में भारत को 98 रन की बढ़त मिली।

33वें ओवर की पहली, तीसरी और पांचवीं बॉल पर लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए। 34वें ओवर में भी भारत ने पहली, तीसरी और पांचवीं बॉल पर ही 3 विकेट गंवा दिए। 34वें ओवर में कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए, जबकि एक बैटर रन आउट हुआ। रबाडा ने पारी में कुल 3 विकेट लिए।

तीसरे सेशन में साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट गंवाए
साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी पहले दिन के तीसरे सेशन में ही शुरू कर दी। ऐडन मार्करम और कप्तान डीन एल्गर ने संभलकर शुरुआत की। दोनों ने 37 रन जोड़ लिए थे तभी एल्गर 12 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद टोनी डी जॉर्जी और ट्रिस्टन स्टब्स 1-1 रन बनाकर ही आउट हो गए। भारत के लिए मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए, जबकि एक सफलता जसप्रीत बुमराह को मिली।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पाकिस्तान 313 रन पर ऑल आउट:रिजवान, जमाल और सलमान के अर्धशतक, कमिंस ने झटके पांच विकेट; स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया 6/0

पाकिस्तान 313 रन पर ऑल आउट:रिजवान, जमाल और सलमान के अर्धशतक, कमिंस ने झटके पांच विकेट; स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया 6/0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us