• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, March 12, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

राहुल आलोचनाओं से हो गए थे मेंटली डिस्टर्ब:सोशल मीडिया से बनाई दूरी; सेंचुरियन में शतक के बाद बोले- बेहतर प्रदर्शन ही आलोचकों को जवाब

sports_master by sports_master
December 28, 2023
in क्रिकेट
0
राहुल आलोचनाओं से हो गए थे मेंटली डिस्टर्ब:सोशल मीडिया से बनाई दूरी; सेंचुरियन में शतक के बाद बोले- बेहतर प्रदर्शन ही आलोचकों को जवाब

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल ने 137 गेंदों में 101 रन की पारी खेली। राहुल का शतक ऐसे समय में आया, जब भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, कैप्टन रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए।

राहुल ने शतकीय पारी के बाद स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में सोशल मीडिया पर किए जाने वाली आलोचनाओं पर कहा, ‘जो लोग पहले मेरी आलोचना कर रहे थे, अब मेरी तारीफ कर रहे हैं। आपका प्रदर्शन ही सही मायने में ओलोचकों के लिए जवाब है। मैं सोशल मीडिया से दूर रहने लगा, इससे आप जितना दूर रहेंगे आप खुश रहेंगे।’

आलोचनाओं से हो गया था डिस्टर्ब
राहुल ने कहा, आप लोगों को बदल नहीं सकते। लोगों को कहने की आजादी है, लेकिन कुछ चीजें काफी दुख देने वाली होती है। अगर कोई कहता है कि सोशल मीडिया पर की जाने वाली बातों से फर्क नहीं पड़ता है, वह झूठ बोलता है।

मैं अब पीछे देखता हूं कि तो लगता है कि इसे अलग नजरिए से भी देख सकता था। मैं उस समय मानसिक रूप से उस तरह की आलोचना सहने की स्थिति में नहीं था। मैं उस समय ये सोचता था कि मैं क्या कर रहा हूं, मैं क्यों इन चोटों से गुजर रहा हूं और कई लोग मेरी आलोचना क्यों कर हैं। अब मुझे लगता है कि यह सफर का हिस्सा था। आपको अच्छी ओर बुरी चीजें संतुलित तरीके से लेने की जरूरत है।

चोट की वजह से क्रिकेट से दूर रहने के दौरान अपने पर काम किया
राहुल ने कहा कि चोट की वजह से जब मैं क्रिकेट से दूर था, तब मैं अपने पर फोकस किया। जब आप इंटरनेशनल लेवल पर खेलते हैं, तब आपको एक व्यक्ति के रूप में भी चुनौती का सामना करना पड़ा है, क्योंकि आप उस समय एक पर्सनैलिटी के रूप में जाने जाते हैं। खेल से दूर रहने पर मैंने अपने व्यक्तिव के विकास पर काम किया, क्योंकि इस समय में इसमें मेरी मदद के लिए लोग मौजूद थे।

दूसरे-दिन इस पिच पर बैटिंग करना आसान
राहुल ने कहा, सेंचुरियन की पिच पर बल्लेबाजी करना कठिन था, लेकिन दूसरे और तीसरे दिन इस तरह की पिचों पर बैटिंग करना आसान होता है। दूसरे दिन जब मैंने 7-8 ओवर बल्लेबाजी कर ली, तो मुझे महसूस हुआ कि बैटिंग करना अब आसान है।

राहुल ने सुनील गावस्कर के प्रति भी आभार जताया। गावस्कर ने कहा था कि राहुल की पारी भारत की 10 बेहतर पारियों में से एक है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सबसे पहले स्पोर्ट्स मास्टर में पढ़ें ….// खेल से जुड़े इस साल के 8 बड़े विवाद

सबसे पहले स्पोर्ट्स मास्टर में पढ़ें ....// खेल से जुड़े इस साल के 8 बड़े विवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us