• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 8, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

टीम इंडिया को बड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव अफगान‍िस्तान टी20 सीरीज से बाहर

sports_master by sports_master
December 23, 2023
in क्रिकेट
0
टीम इंडिया को बड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव अफगान‍िस्तान टी20 सीरीज से बाहर

नई दिल्‍ली (New Dehli) । टीम इंडिया की टी20 (Team India’s T20)कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)आगामी भारत-अफगानिस्तान (India-Afghanistan)टी20 सीरीज (t20 series)से बाहर हो गए हैं. दरअसल, साउथ अफ्रीका दौरे पर लगी चोट ने उनको बड़ा नुकसान पहुंचाया है. सूर्या के नेतृत्व में टीम इंडिया ने टी20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है.

वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभालने वाले सूर्यकुमार यादव को लेकर एक बैड न्यूज हैं. दरअसल, टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भारत और अफगान‍िस्तान के बीच होने वाली आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं.

यह दावा मीडिया रिपोर्टों में किया गया है. सूर्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में गेंद को रोकने के दौरान इंजर्ड हो गए थे. इस कारण वो कम से कम 7 सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहेंगे.

सूर्यकुमार यादव को यह चोट साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में गेंद को रोकने की कोशिश में लगी थी. इसकी वजह से वह फील्डिंग के दौरान मैदान से बाहर चले गए. यह चोट सूर्या को फील्ड‍िंग के दौरान शुरुआती ओवर में ही लग गई थी.

इसके बाद वह टीम के मेंबर्स के कंधों पर सवार होकर मैदान से बाहर गए थे इसके बाद मैच में तब रवींद्र जडेजा ने कप्तानी संभाली थी. सूर्या ने मैच के बाद तब कहा था कि वह ठीक हैं, पर अब जो खबर आई है, उसने फैन्स की टेंशन बढ़ा दी है.

ODI वर्ल्ड कप 2023 के बाद सूर्या भारतीय टी20 टीम की कप्तानी कर रहे थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जीत दिलाई थी तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. उन्हें हार्दिक के इंजर्ड होने पर टी20 में कप्तानी मिली थी. हार्दिक भी लंबे समय से बाहर हैं.‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सूर्या के टखने (एंकल) में ग्रेड टू टियर हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका से आने के बाद स्कैन कराया था. इसमें इंजरी की सीर‍ियसनेस सामने आई. अब पता चला कि वह कम से कम एक महीने तक नहीं खेल पाएंगे. सूर्या के फरवरी के पहले सप्ताह तक ही ठीक होने की संभावना है.

ऐसे में वह भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 की सीरीज से बाहर रहेंगे. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि उन्हें ठीक होने में समय लगेगा. भारत के ‘मिस्टर 360 डिग्री’ रिहैब के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी जाएंगे, ऐसे में उनका अफगानिस्तान सीरीज से बाहर रहना तय माना जा रहा है.

ऐसे लगी थी सूर्यकुमार यादव को चोट

सूर्या गेंद को रोकते समय बैलेंस गवां बैठे थे. उनका पैर गेंद के ऊपर चला गया था, जिससे वो इंजर्ड हो गए थे. मैच के बाद उन्होंने कहा था, ‘मैं ठीक हूं. मैं चल पा रहा हूं तो अच्छी बात है.’

फ‍िर कौन होगा टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान

अगर सूर्या अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में नहीं खेलते हैं तो फिर भारत का कप्तान कौन होगा, यह देखना होगा. हार्दिक बाहर हैं और रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल है. उनको लेकर खबर आई थी कि वह और विराट कोहली इस सीरीज से भी दूर रहेंगे. ऐसे में वो साउथ अफ्रीका दौरे के बाद सीधे इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में दिखेंगे. ऐसे में टीम इंडिया का नया कप्तान कौन होगा, यह बड़ा सवाल है.

अफगान‍िस्तान टीम का भारत दौरा 2024

11 जनवरी: पहला टी20 मैच, मोहाली
14 जनवरी: दूसरा टी20 मैच, इंदौर
17 जनवरी: तीसरा टी20 मैच, बेंगलुरु
सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजे होंगे

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
‘नया अध्यक्ष बृजभूषण का दुलारा…’, कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेगी साक्षी मलिक, दिया ये जवाब

‘नया अध्यक्ष बृजभूषण का दुलारा…’, कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेगी साक्षी मलिक, दिया ये जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us