• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 8, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

चोटिल खिलाड़ियों ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें

sports_master by sports_master
December 23, 2023
in क्रिकेट
0
चोटिल खिलाड़ियों ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गंवा दिया था. अब फैंस टीम इंडिया से 2024 में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद लगा रहे हैं. लेकिन वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं और उनकी इंजरी को लेकर अभी किसी तरह की आधिकारिक अपडेट भी नहीं आई है. चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, रुतुराज गायकवाड़ और हार्दिक पांड्या शामिल हैं.

हार्दिक पांड्या: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान चोटिल हुए थे. टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हार्दिक की एड़ी में चोट लगी थी, जिसके बाद से वो अब तक वापसी नहीं कर सके हैं.

मोहम्मद शमी: हाल ही भारतीय सरज़मीं पर खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी सबसे ज़्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़ रहे थे. शमी ने 7 मैचों में 10.71 की शानदार औसत से 24 विकेट झटके थे. शमी के टखने में चोट है, जिसके चलते वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए. पहले शमी को टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया था, लेकिन फिर बीसीसीआई ने अपडेट देते हुए बताया था कि चोट के चलते वो टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा नहीं रहेंगे.

सूर्य कुमार यादव: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद सूर्य कुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज़ में भारत की कमान संभाली थी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में फील्डिंग के दौरान उनके टखने में चोट लगी थी. सूर्या को ग्रेड-2 की चोट आई. हालांकि सूर्या की चोट को लेकर अभी तक किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप से पहले ये टीम इंडिया के लिए बड़ी मुश्किल हो सकती है. सूर्या भारतीय टी20 टीम के अहम खिलाड़ी हैं.

रुतुराज गायकवाड़: हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज़ में रुतुराज गायकवाड़ भारतीय टीम का हिस्सा थे. सीरीज़ के दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान उनके सीधे हाथ की अंगूठी वाली उंगली में चोट लगी थी, जिसके बाद गायकवाड़ अफ्रीका टूर के बाकी हिस्से से बाहर हो चुके हैं.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
18 साल के प्रज्ञानंदा ने हार के बाद भी रचा इतिहास, अखबार के पहले पन्ने पर छाए ग्रैंडमास्टर

18 साल के प्रज्ञानंदा ने हार के बाद भी रचा इतिहास, अखबार के पहले पन्ने पर छाए ग्रैंडमास्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us