महू। वरिष्ठ खिलाड़ी संगठन द्वारा साधारण सभा का आयोजन स्थानीय शुक्ला स्वीट्स रेस्टोरेंट स्टेशन रोड महू पर किया गया।जिसमें आगामी फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन और विभिन्न विषयों पर संगठन के सदस्यों द्वारा चर्चा की गई। संगठन के अध्यक्ष श्री कैलाशदत्त पांडे ने संगठन की सदस्यता व एकजुटता पर विशेष जोर देते हुए इंदौर से पधारें वरिष्ठ फुटबॉलर श्री जमना सिलावट,श्री रामचंद्र चौहान,पहलवान श्री अनोखी सिलावट व श्री राजेन्द्र पटेल को वरिष्ठ खिलाड़ी संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
वरिष्ठ खिलाड़ी संगठन के सदस्य श्री राकेश स्टीफ़ेन ने तहसील स्तर पर वरिष्ठ खिलाड़ी संगठन की फुटबॉल स्पर्धा को इस वर्ष जिला स्तरीय पर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा जिसे अध्यक्ष श्री कैलाश दत्त पाण्डेय व समस्त सदस्यों ने सहमति देते हुए जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में कराने की घोषणा की गई।इस स्पर्धा के सफल संचालन हेतु अध्यक्ष महोदय ने पांच सदस्य कमेटी तय करते हुए 7 दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। इस कमेटी में मुख्य रूप से श्री राकेश स्टीफ़ेन,श्री प्रदीप श्रीवास्तव,श्री प्रवीण काम्बले,श्री मनोज बजाज,श्री नीरज शर्मा व अमित शुक्ला को नियुक्त किया गया है। इस स्पर्धा के अतिरिक्त फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में राज्य स्तरीय सीनियर महिला व पुरुष फुटबॉल स्पर्धा स्व.श्री भगवानदास शर्मा व प्रख्यात फुटबॉलर स्व.शंकर दादा नवग्रहे कि स्मृति में वरिष्ठ खिलाड़ी संगठन के माध्यम से इस स्पर्धा को आयोजित कराने पर विचार विमर्श कर प्रस्ताव पारित किया गया। जनवरी माह में जिला स्तरीय होने वाली इस भव्य फुटबॉल स्पर्धा के आयोजन के संबंध में समस्त पदाधिकारीयों ने अपने-अपने विचार रखें जिसमे मुख्य रूप से श्री अमर वेद,श्री मो.यूसुफ कप्तान,श्री रूपचंद बडोनिया,श्री कैलाश तरोड़िया,श्री जगदीश चंद खोड़े,श्री उमेश भोंसले,श्री प्रदीप श्रीवास्तव,श्री राकेश स्टीफेन,श्री कैलाश यादव,श्री राजू गौहर,श्री जॉली जोसेफ,श्री अनिल निम,श्री मनोज बजाज,श्री कमल कैथवास,श्री प्रवीण काम्बले,श्री विक्रम शक्तावत,श्री रोशनलाल कौशल,श्री राजकुमार बघेल,मो.खालिद,श्री नीरज शर्मा व अमित शुक्ला आदि उपस्थित थे।


