• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 8, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को खरीदने के लिए क्यों लुटाए 20.5 करोड़? अनिल कुंबले ने बताई वजह

sports_master by sports_master
December 22, 2023
in क्रिकेट
0
पैट कमिंस ने IPL में रचा इतिहास, SRH ने 20.50 करोड़ में खरीदा; सबसे महंगे खिलाड़ी बने

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस को उनके कैप्टेंसी स्किल के लिए आईपीएल नीलामी में इतनी भारी राशि मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद ने कमिंस को 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। कमिंस के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बोली लगाई थी। इसी वजह से बोली इतनी ऊपर पहुंची।

कुंबले ने कहा, ‘यह सच में बहुत ज्यादा कीमत है। 20 करोड़ रुपये के पार बोली जाने की उम्मीद नहीं थी। हमें पता था कि वह अधिक कीमत में बिकेंगे, लेकिन 20 करोड़ रुपये पाकर उन्होंने रिकॉर्ड बनाया है।’ कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए थे, लेकिन जल्द ही उन्हें हमवतन मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया। स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में आईपीएल नीलामी में खरीदा।

उन्होंने कहा, ‘सनराइजर्स को शायद कप्तान की तलाश है और यही कारण हो सकता है कि कमिंस को खरीदने के लिए बेताब दिखे। शायद आरसीबी भी लंबे समय से कप्तान की तलाश में थी। पैट कमिंस को शुभकामनाएं। तीन ट्राफियां, लेकिन यह उन सब में सबसे बेहतरीन चीज रही।

 विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन का मानना है कि कमिंस को ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय टीम के कप्तान के रूप में हाल में मिली सफलता का श्रेय मिला है। मॉर्गन ने कहा, ‘पैट कमिंस जिस तरह के गेंदबाज हैं और पिछले डेढ़ साल में उन्हें जो सफलता मिली है, वह शानदार है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली टीम की कप्तानी करने के अलावा एक गेंदबाज के तौर पर इंग्लैंड में एशेज बरकरार रखने में उन्होंने मदद की। फिर ऑस्ट्रेलियाईटीम को एक और वनडे विश्व कप दिलाया।

मॉर्गन ने कहा, ‘कमिंस को इतनी बड़ी राशि उनके हालिया फॉर्म और आत्मविश्वास को देखकर भी मिली है। यह डिमांड-सप्लाई का भी मुद्दा है। कुछ टीमें न केवल कप्तान के रूप में बल्कि चेंजिंग रूम में भी लीडरशिप रोल की तलाश में हैं। इसलिए पैट कमिंस पूरी तरह से अपनी कीमत को सही ठहराते हैं।’ फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम हैं। हालांकि, उनकी टीम का पिछले सीजन प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। टीम 14 मैचों में चार जीत और 10 हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही थी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सुनील गावस्कर का दावा, कहा- संजू सैमसन का ये शतक उनका करियर बदल देगा

सुनील गावस्कर का दावा, कहा- संजू सैमसन का ये शतक उनका करियर बदल देगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us