• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, March 7, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बैडमिंटन स्टार चिराग-सात्विक को खेल रत्न:क्रिकेटर शमी, रेसलर अमित पंघाल सहित 26 प्लेयर्स को अर्जुन अवॉर्ड; राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान

sports_master by sports_master
December 20, 2023
in विविध
0
बैडमिंटन स्टार चिराग-सात्विक को खेल रत्न:क्रिकेटर शमी, रेसलर अमित पंघाल सहित 26 प्लेयर्स को अर्जुन अवॉर्ड; राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान

भारतीय बैडमिंटन स्टार सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए चुना गया है। यह भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है, जो भारत के यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री द्वारा हर साल दिया जाता है। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा।

मिनिस्ट्री ने बुधवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की। मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवॉर्ड सेरेमनी 9 जनवरी, 2024 (मंगलवार) को 11:00 बजे राष्ट्रपति भवन में होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी अवॉर्डियों को सम्मान प्रदान करेंगी।

शमी ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लिए
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम की सिफारिश वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन के आधार पर की गई है। उन्होंने 7 मैचों में सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे। वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद जब पीएम मोदी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे, तो उन्होंने भी शमी को गले लगाकर उनके प्रदर्शन की तारीफ की थी।

शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 मैचों में सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे।

चिराग-सात्विक की जोड़ी ने इस साल 3 BWF टाइटल जीते
सात्विक-चिराग की जोड़ी ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। इस जोड़ी ने 3 BWF वर्ल्ड टूर टाइटल जीते हैं। इस जोड़ी ने इंडोनेशिया सुपर 1000, कोरिया सुपर 500 और स्विस सुपर 300 के खिताब जीते हैं। इस जोड़ी को नवंबर के अंत में चाइना मास्टर्स 750 के फाइनल में पराजय का सामना करना पड़ा।

चाइना मास्टर्स 750 फाइनल मैच के बाद बाएं भारतीय जोड़ी और दाएं चीनी जोड़ी।

5 कोच बनेंगे द्रोणाचार्य
गणेश प्रभाकरन (मल्लखंभ), महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज) और शिवेंद्र सिंह (हॉकी) को कोचिंग का सबसे बड़ा अवॉर्ड दिया गया।

मौलाना अब्दुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी 2023
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर (विनर), लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब (फर्स्ट रनर-अप), कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र (फर्स्ट रनर-अप)

इन 26 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

  1. ओजस प्रवीण देवताले- तीरंदाजी
  2. अदिति गोपीचंद स्वामी- तीरंदाजी
  3. श्रीशंकर एम- एथलेटिक्स
  4. पारुल चौधरी-एथलेटिक्स
  5. मोहम्मद हुसामुद्दीन- मुक्केबाजी
  6. आर वैशाली- शतरंज
  7. मोहम्मद शमी -क्रिकेट
  8. अनुष अग्रवाल-घुड़सवार
  9. दिव्यकृति सिंह-घुड़सवारी ड्रेसेज
  10. दीक्षा डागर- गोल्फ
  11. कृष्ण बहादुर पाठक -हॉकी
  12. पुखरामबम सुशीला चानू- हॉकी
  13. पवन कुमार-कबड्डी
  14. रितु नेगी-कबड्डी
  15. नसरीन-खो-खो
  16. पिंकी-लॉन कटोरे
  17. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर-शूटिंग
  18. ईशा सिंह-शूटिंग
  19. हरिंदर पाल सिंह संधू-स्क्वाश
  20. अयहिका मुखर्जी-टेबल टेनिस
  21. सुनील कुमार-कुश्ती
  22. एंटीम-कुश्ती
  23. नाओरेम रोशिबिना देवी-वुशु
  24. शीतल देवी-पैरा तीरंदाजी
  25. इलूरी अजय कुमार रेड्डी-ब्लाइंड क्रिकेट
  26. प्राची यादव-पैरा कैनोइंग

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
शुभमन गिल की बादशाहत छिनी, बाबर फिर बने टॉप बैटर

शुभमन गिल की बादशाहत छिनी, बाबर फिर बने टॉप बैटर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us