• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, March 7, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL इतिहास में सबसे महंगे बिके स्टार्क:₹24.75 करोड़ में KKR ने खरीदा; अनकैप्ड समीर रिजवी ₹8.40 करोड़ में बिके

sports_master by sports_master
December 19, 2023
in क्रिकेट
0
IPL इतिहास में सबसे महंगे बिके स्टार्क:₹24.75 करोड़ में KKR ने खरीदा; अनकैप्ड समीर रिजवी ₹8.40 करोड़ में बिके

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन दुबई में जारी है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा, उनके लिए गुजरात ने भी आखिर तक बोली लगाई।

3 अनकैप्ड बैटर करोड़पति बने। समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपए में खरीदा। शुभम दुबे 5.80 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने। वहीं शाहरुख खान को 7.40 करोड़ रुपए में गुजरात ने खरीदा। कीपर कुमार कुशाग्र को 7.20 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 20.50 करोड़ रुपए में बिके। उन्हें स्टार्क से डेढ़ घंटे पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय बने। उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा।

अनकैप्ड समीर रिजवी बेस प्राइस से 42 गुना ज्यादा कीमत में बिके
यूपी टी-20 लीग में चमकने वाले 20 साल के अनकैप्ड बैटर समीर रिजवी के लिए बिडिंग वॉर देखने को मिला। उनके लिए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में लड़ाई देखने को मिली। आखिर में चेन्नई ने उन्हें बेस प्राइस से 42 गुना ज्यादा कीमत देकर 8.40 करोड़ रुपए में खरीद लिया। समीर की बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी। रिजवी यूपी टी-20 लीग में टॉप रन स्कोरर रहे थे।

अनकैप्ड कीपर कुमार कुशाग्र 7.20 करोड़ में बिके
अनकैप्ड विकेटकीपर कुमार कुशाग्र करोड़पति बन गए। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ रुपए में खरीदा। उनके लिए गुजरात टाइटंस ने भी बोली लगाई थी। कुशाग्र झारखंड से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। सेट-7 में टॉम कोहलर कैडमोर को 40 लाख में राजस्थान और रिकी भुई को 20 लाख में दिल्ली ने खरीदा। इस सेट में उर्विल पटेल और विष्णु सोलंकी अनसोल्ड रहे।

अनकैप्ड शाहरुख फिर बने करोड़पति
2022 के ऑक्शन में 9 करोड़ में बिकने वाले अनकैप्ड बैटर शाहरुख खान फिर करोड़पति बन गए। उनके लिए पंजाब और गुजरात में बिडिंग वॉर हुआ। आखिर में उन्हें 7.40 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटंस ने खरीद लिया।

सेट-7 में अर्शीन कुलकर्णी को लखनऊ सुपरजायंट्स और रमनदीप सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। दोनों को 20-20 लाख रुपए की कीमत मिली।

5.80 करोड़ में बिके अनकैप्ड बैटर शुभम दुबे
विदर्भ के अनकैप्ड लेफ्ट हैंड बैटर शुभम दुबे को बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा बोली मिली। उनके लिए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स में बिडिंग वॉर हुआ। उन्हें आखिर में राजस्थान ने ही बेस प्राइस से 29 गुना ज्यादा कीमत देकर 5.80 करोड़ रुपए में खरीद लिया। शुभम की बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी। इस सेट में अंगकृष रघुवंशी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा।

अनकैप्ड सेट में इन प्लेयर्स पर बोली लगेगी

  • सेट-9: रसिख सलाम, यश दयाल, सुशांत मिश्रा, ईशान पोरेल, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, कुलदिप यादव
  • सेट-10: मुरुगन अश्विन, श्रेयस गोपाल, पुलकित नारंग, एम सिद्धार्थ, शिवा सिंह, मानव सुथार

टॉप सरप्राइज: रचिन-हसरंगा सस्ते में बिके, स्मिथ-फर्ग्यूसन अनसोल्ड
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 14 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए। रचिन रवींद्र महज 1.80 करोड़ में बिक गए। श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा भी 1.50 करोड़ में ही हैदराबाद का हिस्सा बने। जबकि ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन अनसोल्ड रहे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
साउथ अफ्रीका ने दूसरा वनडे 8 विकेट से जीता:सीरीज 1-1 की बराबरी पर, जॉर्जी की शतकीय पारी

साउथ अफ्रीका ने दूसरा वनडे 8 विकेट से जीता:सीरीज 1-1 की बराबरी पर, जॉर्जी की शतकीय पारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us