• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से पहले दी बड़ी खुशखबरी

sports_master by sports_master
December 16, 2023
in क्रिकेट
0
केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से पहले दी बड़ी खुशखबरी

टी20 सीरीज के बाद अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला वनडे रविवार को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के बीच टी20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ खत्म हुई थी लेकिन अब भारत-साउथ अफ्रीका दोनों की कोशिश वनडे सीरीज अपने नाम करने की होगी. वैसे इस वनडे सीरीज से पहले सीरीज में कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने दो बड़ी खुशखबरियां दी हैं. ये खुशखबरी रिंकू सिंह और संजू सैमसन को लेकर है.

राहुल ने दी खुशखबरियां

केएल राहुल ने वनडे सीरीज से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संजू सैमसन और रिंकू सिंह दोनों को मौका मिलेगा. केएल राहुल ने बताया कि संजू सैमसन वनडे सीरीज में खेलेंगे और वो नंबर 5 या 6 पर खेलने उतरेंगे. दूसरी ओर रिंकू सिंह को वनडे फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिलेगा. बता दें रिंकू सिंह ने टी20 क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है और यही वजह है कि उन्हें वनडे फॉर्मेट में भी मौका मिल रहा है.

केएल राहुल का रोल

केएल राहुल ने अपने रोल पर भी बात की. उन्होंने कहा कि वो भी वनडे सीरीज में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे. इसके अलावा वो विकेटकीपिंग की भूमिका भी निभाएंगे. वैसे संजू सैमसन भी विकेटकीपिंग करते हैं लेकिन राहुल ने ये जिम्मेदारी खुद ही निभाने की सोची है. इसके अलावा केएल राहुल ने कहा कि वो टेस्ट में कोई भी रोल निभाने को तैयार हैं. अगर मैनेजमेंट और कप्तान चाहेगा कि वो विकेटकीपिंग का रोल निभाएं तो वो इसके लिए भी तैयार हैं. राहुल ने कहा कि वो देश के लिए खेलना चाहते हैं.

वनडे सीरीज का कार्यक्रम

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे 17 दिसंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. दूसरा वनडे मैच 19 दिसंबर को सेंट जॉर्ज पार्क में होगा. तीसरा और आखिरी वनडे पार्ल में 21 दिसंबर को खेला जाएगा. इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से होगा.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारत की आसान जीत | इंदौर के आवेश खान छा गए जोहानिसबर्ग में ,चार विकेट झटके

भारत की आसान जीत | इंदौर के आवेश खान छा गए जोहानिसबर्ग में ,चार विकेट झटके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us