• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL 2024 के जरिए ऋषभ पंत की होगी वापसी, विकेट कीपिंग नहीं करते हैं तो निभाएंगे ये भूमिका

sports_master by sports_master
December 12, 2023
in क्रिकेट
0
IPL 2024 के जरिए ऋषभ पंत की होगी वापसी, विकेट कीपिंग नहीं करते हैं तो निभाएंगे ये भूमिका

नई दिल्‍ली (New Dehli)। भारतीय विकेट कीपर (wicket keeper)बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant)के चाहने वालों के लिए एक बेहतरीन (excellent)खबर आई है। लगभग एक साल से क्रिकेट फील्ड (cricket field)से दूर चल रहे पंत (pant)जल्द ही एक बार फिर फैंस का मैदान पर मनोरंजन करते हुए नजर आ सकते हैं।

जी हां, ऋषभ पंत की आईपीएल 2024 के जरिए क्रिकेट फील्ड में वापसी हो सकती है। पिछले साल कार दुर्घटना का शिकार हुए पंत ने अभी तक कोई मैच नहीं खेला है। दिल्ली कैपिटल्स के एक अधिकारी ने कन्फर्म किया कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में वापसी करेंगे और वह टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे।

पिछले साल 30 दिसंबर को दिल्ली से रूड़की जाते समय ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ था। उनके सिर और पैर पर काफी चोट आई थी। उनके घुटने का भी ऑपरेशन हुआ था। वह अपनी फिटनेस पर पूरा जोर दे रहे हैं। फिलहाल, वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में विशेषज्ञों की निगरानी में रिहैब कर रहे हैं।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट ने यह कन्फर्म कर दिया है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 के जरिए क्रिकेट फील्ड पर वापसी करेंगे और वह टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे।

मैनेजमेंट के अधिकारियों ने कहा है कि पंत के फरवरी के अंत तक फिटनेस हासिल करने की उम्मीद है। एनसीए मैनेजर्स की मंजूरी पर उनके आईपीएल खेलने की उम्मीदें टिकी हैं।

फ्रेंचाइजी के अधिकारियों ने संकेत दिया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मंजूरी मिलने पर ही ऋषभ पंत विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। अगर वह विकेट कीपिंग करने के लिए पूरी तरह फिट नहीं पाए जाते तो वह बैटिंग और फील्डिंग पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इससे यह साफ होता है कि पंत का इस्तेमाल इंपैक्ट प्लेयर के रूप में तो नहीं किया जाना।

पंत पिछले साल पूरे आईपीएल सीजन में नहीं खेल पाए थे और उनकी कमी दिल्ली कैपिटल्स को खूब खली थी। डीसी पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर रही थी। इस सीजन टीम की नजरें बाउंस बैक पर होगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड्स के खिलाफ क्वार्टर फाइनल के लिए तैयार भारत

पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड्स के खिलाफ क्वार्टर फाइनल के लिए तैयार भारत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us