मेलबर्न। स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में खेलेंग। नडाल करीब एक साल बाद चोट से वापसी कर रहे हैं। इसकी जानकारी ऑस्ट्रेलियन ओपन ने अपने वेबसाइट पर दी है। ऑस्ट्रेलियन ओपन ने गुरुवार, 7 दिसंबर को साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है।
इस लिस्ट में नडाल के अलावा जापान की नाओमी ओसाका का नाम भी है। वो भी लंबे समय से टेनिस मैदान से दूर थीं। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 की शुरुआत 14 जनवरी से हो रही है, जिसका फाइनल 28 जनवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में करीब 200 खिलाड़ी (मेंस और विमेंस) हिस्सा लेंगे।
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में चोटिल हुए थे नडाल
नडाल जनवरी, 2023 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर से बाहर हो गए थे। उन्हें सीधे सेटों में हार मिली थी। मैकेंजी मैकडोनाल्ड ने नडाल को 6-4, 6-4, 7-5 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया था। इसी मैच के दौरान नडाल चोटिल हो गए थे। वो तब से टेनिस से दूर थे। 37 साल के नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेंगे, जो 31 दिसंबर 2023 से शुरू होगा और 7 जनवरी 2024 को इसका फाइनल खेला जाएगा।


