• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सचिन, विराट और अमिताभ बच्चन को मिला अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण

sports_master by sports_master
December 7, 2023
in क्रिकेट
0
सचिन, विराट और अमिताभ बच्चन को मिला अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (UP) के अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह अगले साल 22 जनवरी को होगा. इस समारोह में देश दुन‍िया से करीब 7 हजार वीवीआईपी, व‍िश‍िष्‍ट और व‍िदेशी प्रत‍िन‍िध‍ियों को आमंत्र‍ित क‍िया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पहले ही आमंत्रित किया जा चुका है. राम मंदिर ट्रस्ट ने समारोह में शाम‍िल होने के ल‍िए क्रिकेट जगत के दिग्गज मास्‍टर ब्लास्‍टर सचिन तेंदुलकर, पूर्व कप्‍तान विराट कोहली, बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के अलावा अरबपति उद्योगपति‍यों मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी समेत 3,000 वीवीआईपी लोगों को व‍िशेष तौर पर इन्‍वीटेशन द‍िया गया है. सूत्रों ने बुधवार (6 द‍िसंबर) को यह जानकारी दी.

पीटीआई के मुताब‍िक, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस समारोह में मशहूर टीवी सीरियल रामायण के उन कलाकारों को भी आमंत्र‍ित क‍िया गया है, ज‍िन्‍होंने भगवान श्रीराम और माता सीता की भूम‍िका न‍िभाई थी. भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और माता सीता का अभ‍िनय करने वाली कलाकार दीपिका चिखलिया भी समारोह में श‍िरकत करेंगी. ट्रस्ट की ओर से अभिषेक के लिए 3,000 वीवीआईपी समेत 7,000 लोगों को निमंत्रण भेजा है.

समारोह में 50 देशों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का प्रयास
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा क‍ि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 50 देशों से एक-एक प्रतिनिधि को आमंत्रित करने का भी प्रयास किया जा रहा है. वहीं, 1992 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 50 कार सेवकों के परिवार के सदस्यों को भी आमंत्रित जा रहा है. इसके अलावा, देश के न्यायाधीशों, वैज्ञानिकों, लेखकों और कवियों को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है.

इस क्षेत्र के व‍िश‍िष्‍ट लोगों को भी आमंत्रित क‍िया
राय ने बताया कि संतों, पुजारियों, शंकराचार्यों, धार्मिक नेताओं, पूर्व नौकरशाहों, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों, वकीलों, संगीतकारों और पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है.

‘आमंत्र‍ित लोगों को साझा होगा ल‍िंक’
विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा क‍ि वीवीआईपी को बार कोड पास के जरिए एंट्री दी जाएगी. उन्‍होंने बताया क‍ि आमंत्रित 7000 लोगों में से करीब 4,000 लोग देश के धार्मिक नेता होंगे. समारोह से पहले आमंत्रित लोगों को एक लिंक भी साझा किया जाएगा, ज‍िसके बाद वे उससे रज‍िस्‍टर्ड हो जाएंगे और बार कोड क्र‍िएट हो जाएगा. यह उनके एंट्री पास के रूप में काम करेगा.

‘मंदिर में रामलला 5 साल के बालक के रूप में होंगे विराजमान’
ट्रस्ट के सचिव चंपत राय का कहना है क‍ि राम मंदिर में रामलला 5 साल के बालक के रूप में विराजमान होंगे. इसके लिए दो चट्टानों से 3 मूर्तियों का न‍िर्माण क‍िया जा रहा है, जिनमें से एक चट्टान कर्नाटक से दूसरी राजस्थान से लाई गई है.

इन मूर्तियों का न‍िर्माण कार्य 90 फीसदी तक पूरा क‍िया जा चुका है और उनको अंतिम रूप देने का काम क‍िया जा रहा है. राय ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सबसे आकर्षक मूर्ति का चयन किया जाएगा.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Australian Open: वोज्नियाकी को मिला वाइल्ड कार्ड, दोनों बच्चों को साथ लेकर आएंगी

Australian Open: वोज्नियाकी को मिला वाइल्ड कार्ड, दोनों बच्चों को साथ लेकर आएंगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us