• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कोई बॉय फ्रेंड नहीं,सिर्फ बैडमिंटन पर ध्यान -पीवी सिंधु

sports_master by sports_master
December 5, 2023
in बैडमिंटन
0
कोई बॉय फ्रेंड नहीं,सिर्फ बैडमिंटन पर ध्यान -पीवी सिंधु
नईदिल्ली। पीवी सिंधू एक ऐसा नाम है जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। इस शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने भारत को ओलंपिक समेत कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार दिलाए हैं। इनमें दो ओलंपिक पदक, एक विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण के अलावा एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक शामिल हैं। 28 साल की उम्र में पीवी सिंधू के सामने कई और वर्षों का गेम-टाइम है। उनका अगला लक्ष्य 2024 पेरिस ओलंपिक है और इस मेगा इवेंट से पहले उन्होंने बैडमिंटन दिग्गज प्रकाश पादुकोण के साथ अपने ‘मेंटर’ के रूप में जोड़ी बनाई है। पीवी सिंधू पिछले कुछ समय से कोर्ट पर जूझ रही हैं, लेकिन उन्हें मजबूत वापसी का भरोसा है।
PV Sindhu: 'Have you ever dated anyone?' Indian star athlete PV Sindhu stunning Reply to this question
हाल ही में एक पॉडकास्ट में पीवी सिंधू को कोर्ट से दूर अपने निजी जीवन पर सवालों का सामना करना पड़ा। अपने रिलेशनशिप स्टेटस की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर, पीवी सिंधू ने जवाब दिया- मैं अभी सिंगल हूं। उन्होंने कहा, ‘अभी मेरे लिए सिर्फ लक्ष्य बैडमिंटन है। मेरा अंतिम लक्ष्य ओलंपिक है। यह पूछे जाने पर कि ‘क्या आप कोई पार्टनर बनाना चाहती हैं?’ पीवी सिंधू ने जवाब दिया- मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा है। हां, सभी लोगों की तरह मुझे भी एक अच्छे पार्टनर की जरूर है। यह नियति है, यहां जो कुछ भी लिखा है वह पूरा होकर रहेग/यह पूछे जाने पर कि ‘क्या आपने किसी को डेट किया है?’ पीवी सिंधू ने जवाब दिया- ‘नहीं, सच में नहीं। इसके बारे में कुछ भी अच्छा या बुरा नहीं है। जिंदगी में कई दिक्कतें हैं। अगर ऐसा होना है तो होगा ही।’ तीसरे ओलंपिक पदक पर नजरें टिकाए बैठीं सिंधू पेरिस खेलों की तैयारियों के लिए अब हैदराबाद से बंगलूरू जाकर दिग्गज खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करेंगी।
PV Sindhu: 'Have you ever dated anyone?' Indian star athlete PV Sindhu stunning Reply to this question

सिंधू ने सितंबर में पादुकोण के मार्गदर्शन में एक सप्ताह तक काम किया था और एशियाई खेलों से पहले उन्होंने संकेत दिए थे कि वह उनके मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करेंगी। बाएं घुटने में चोट से जूझ रही 28 साल की इस खिलाड़ी ने आखिरकार सोशल मीडिया पोस्ट में इस फैसले का खुलासा किया था। उन्होंने लिखा था- जो लोग सोच रहे हैं और लगातार मुझसे पूछ रहे हैं वह बात सच होने जा रही है।

PV Sindhu: 'Have you ever dated anyone?' Indian star athlete PV Sindhu stunning Reply to this question
प्रकाश पादुकोण और सिंधू – फोटो : सोशल मीडिया
सिंधू ने कहा- प्रकाश सर मेरे सेटअप में मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। मैंने अगस्त के अंत में उनके साथ ट्रेनिंग शुरू की थी और तब से काफी कुछ अच्छा रहा है। वह एक मेंटर से बढ़कर हैं। वह मेरे मार्गदर्शक हैं, मेरे गुरु हैं और सबसे ज्यादा एक सच्चे दोस्त हैं। मैं पूरे दिल से मानती हूं कि उनके पास मुझसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने का जादू है। मैं बहुत आभारी हूं कि जब मैं जापान में थी तो उन्होंने मुझे कॉल कर मुझसे बातचीत की। तब से हमारे बीच बेहतर संबंध रहे हैं। मैं प्रकाश सर के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं!! उनके साथ ट्रेनिंग करने के लिए उत्सुक हूं!
PV Sindhu: 'Have you ever dated anyone?' Indian star athlete PV Sindhu stunning Reply to this question

 

फरवरी में सिंधू कोरियाई कोच पार्क ताए-सांग से अलग हो गई थीं, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हैदराबाद की इस बैडमिंटन खिलाड़ी ने साई (SAI) कोच विधि चौधरी के साथ कुछ समय तक काम किया और इसके बाद मलेशिया के पूर्व ऑल इंग्लैंड राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन मोहम्मद हाफिज हाशिम को अपना ट्रैवल कोच नियुक्त किया था। बाएं घुटने में दर्द से उबरने के बाद सिंधू ने 10वें स्थान का चयन किया है जो उनके उबरने तक बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में बनी रहेगी।
PV Sindhu: 'Have you ever dated anyone?' Indian star athlete PV Sindhu stunning Reply to this question

 

उन्हें बाएं घुटने में चोट लगी थी और वह 26 अक्तूबर को फ्रेंच ओपन में थाईलैंड की सुपानिदा कातेथोंग के खिलाफ दूसरे दौर के महिला एकल मैच के दौरान हट गई थीं। प्रकाश दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पिता हैं। उनके अलावा पुलेला गोपीचंद भी पीवी सिंधू को गाइड कर रहे हैं।
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
नीरज-जेवलिन की सफलता पर जर्मनी-यूरोप कर रहा चर्चा

नीरज-जेवलिन की सफलता पर जर्मनी-यूरोप कर रहा चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us