• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रवि बिश्नोई को युजवेंद्र चहल पर तरजीह मिलनी तय

sports_master by sports_master
December 5, 2023
in क्रिकेट
0
रवि बिश्नोई को युजवेंद्र चहल पर तरजीह मिलनी तय

नई दिल्‍ली (New Dehli)। रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi)को दक्षिण अफ्रीका (South Africa)के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जब भारतीय टीम (Indian team)में चुना गया तो यह स्पष्ट संकेत (Signal)था कि अगले साल टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर वह टीम प्रबंधन की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा हैं। भारत को वर्ल्ड कप से पहले छह टी20 खेलने हैं और समझा जाता है कि 23 वर्ष के बिश्नोई को युजवेंद्र चहल पर तरजीह मिलनी तय है।

चहल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। चहल ने इस साल नौ टी20 मैचों में नौ विकेट लिए जबकि बिश्नोई ने 11 मैचों में 18 विकेट चटकाए।

श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों टी20 की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले बिश्नोई की तारीफ की है। उन्होंने बिश्नोई को दूसरे लेग स्पिनर से बिलकुल अलग करार दिया। मुरलीधरन ने जियो सिनेमा से कहा, ”बिश्नोई दूसरे लेग स्पिनर से अलग है। वह तेज गेंद डालता है और गेंद को स्लाइड कराता है। मददगार विकेटों पर उसे खेलना काफी कठिन है।” बिश्नोई ने फरवरी 2022 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने अब तक भारत के लिए 21 टी20 खेले हैं और 24 शिकार किए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बिश्नोई ‘प्लेयर आफ द सीरिज’ रहे। उन्होंने पांच मैचों में 9 विकेट लिए। विशाखापट्टनम में पहले मैच में चार ओवर में 54 रन देने के अलावा बिश्नोई ने बाकी मैचों में शानदार गेंदबाजी की। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने स्वीकार किया कि बल्लेबाजों की मददगार पिचों पर भी बिश्नोई को खेलना आसान नहीं था। उन्होंने कहा, ”उनके स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। बिश्नोई ने खास तौर पर चारों मैचों में शानदार गेंदबाजी की। उसे खेलना आसान नहीं था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सचिन तेंदुलकर ने अजीत अगरकर से पूछा दिलचस्प सवाल- अब आप सेलेक्टर हैं तो बताइए कि…

सचिन तेंदुलकर ने अजीत अगरकर से पूछा दिलचस्प सवाल- अब आप सेलेक्टर हैं तो बताइए कि…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us