• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, March 6, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

WTC अंक तालिका में बांग्लादेश ने भारत को पछाड़ा, पाकिस्तान की टीम टॉप पर

sports_master by sports_master
December 2, 2023
in क्रिकेट
0
WTC अंक तालिका में बांग्लादेश ने भारत को पछाड़ा, पाकिस्तान की टीम टॉप पर

नई दिल्ली। सिलहट टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को पराजित करते हुए बांग्लादेश ने एक बड़ा उलटफेर कर दिया है। बांग्लादेश ने टेस्ट जीवन में कीवी टीम को दूसरी बार पराजित कर दिया। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश आगे है। इससे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे सीजन की तालिका में बड़ा फर्क आया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में बांग्लादेश की टीम ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए भारतीय टीम को पीछे छोड़ दिया है। पहले सीजन में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप जीतने वाली कीवी टीम तालिका में आठवें स्थान पर है। उनको सिलहट में 150 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर एक टेस्ट मैच में जीत दर्ज करते हुए तालिका में दूसरे स्थान पर थी। अब बांग्लादेश ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है और भारतीय टीम नम्बर तीन पर चली गई है। अहम बात यह है कि पाकिस्तान की टीम टॉप पर है। पाकिस्तान और बांग्लादेश शत प्रतिशत के कारण टॉप दो में हैं।

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज में एक मैच ड्रॉ खेला था और एक में जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 66।67 है। इस वजह से तालिका में नम्बर तीन पर है। श्रीलंका में पाकिस्तान ने दोनों टेस्ट जीते थे, उनका जीत प्रतिशत 100 है और तालिका में पहला स्थान है।

भारत के बाद चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम और पांचवें नम्बर पर वेस्टइंडीज की टीम है। छठे स्थान पर इंग्लैंड और सातवें नम्बर पर श्रीलंका की टीम है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भी सातवें नम्बर पर हैं। इन टीमों को अभी तक जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला है। दक्षिण अफ्रीका ने इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टखने में परेशानी, इलाज के लिए मुंबई गए

स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टखने में परेशानी, इलाज के लिए मुंबई गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us