टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपना कार्यकाल बढ़ाए जाने की खबरों पर कहा, ‘मैंने अभी तक बोर्ड के साथ किसी एग्रीमेंट पर साइन नहीं किया है।’ राहुल द्रविड़ ने गुरुवार को BCCI की रिव्यू मीटिंग के बाद कहा- एक बार जब मुझे कागजात मिलेंगे, तो देखेंगे।’
एक दिन पहले BCCI ने भारतीय टीम के कोच स्टॉफ के कार्यकाल बढ़ाए जाने का ऐलान किया था, लेकिन द्रविड़ के बयान ने उस पर असमंजस ला दिया है।
नेहरा ने कोच बनने से बना किया
भारतीय बोर्ड आशीष नेहरा को भारतीय टी-20 का कोच बनाना चाह रहा था, लेकिन नेहरा ने भारतीय टी-20 टीम का कोच बनने से इनकार कर दिया।
साउथ अफ्रीका दौरे पर भी असमंजस
द्रविड के इस बयान से साउथ अफ्रीका दौरे पर भी उनके कोच बनने पर असमंजस की स्थिति है। हालांकि, बोर्ड ने कहा है कि द्रविड़ इस असाइनमेंट के दौरान टीम के साथ होंगे। वर्ल्ड कप फाइनल के साथ ही द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। पहले माना जा रहा था कि द्रविड़ अपना कार्यकाल आगे जारी नहीं रखना चाहते हैं और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए वीवीएस लक्ष्मण को कोच बनाकर भेजा जा सकता है।
टीम इंडिया 10 दिसंबर 2023 से 7 जनवरी 2024 के बीच तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों के लिए साउथ अफ्रीका दौरे करेगी।


