• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जसप्रीत के मन में क्या चल रहा है ?

sports_master by sports_master
November 28, 2023
in क्रिकेट
0
जसप्रीत के मन में क्या चल रहा है  ?

मुंबई। आईपीएल 2024 अभी से चर्चा में आ गया है। अगले साल के आईपीएल में खेलने वाली सभी दस टीमें ने अपने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ी और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके साथ ही रिटेंशन के अगले दिन ये भी साफ कर दिया गया है कि हार्दिक पांड्या की एक बार फिर से वापसी मुंबई इंडियंस में हो गई है। इस बीच हार्दिक पांड्या पिछले तीन चार दिन से सोशल मीडिया पर छाए हुए थे और खूब सुर्खियां बटोर रहे थे, लेकिन अब मंगलवार को अचानक से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऐसा कदम उठाया है, जिससे क्रिकेट जगत में अचानक तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में अच्छे खेल का प्रदर्शन किया था। हालांकि ये बात और है कि भारतीय टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा और टीम इंडिया का एक और आईसीसी विश्व कप जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया। लेकिन अब जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है, उस वक्त जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।

माना जा रहा है कि जब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका जाएगी तो उनकी वापसी भारतीय टीम में हो जाएगी। सवाल ये है कि जसप्रीत बुमराह जब खेल ही नहीं रहे हैं तो चर्चा में क्या आ गए। दरअसल जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया यानी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि साइलेंस इज समटाम्स बैटर आन्सर। यानी अगर इसे हिंदी में कहा जाए तो वे कहना चाहते हैं कि खामोशी अक्सर अच्छा जवाब होती है। हालांकि अब सवाल ये है कि उन्होंने ऐसा क्यों लिखा।

दरअसल वैसे तो जसप्रीत ​बुमराह की जानें ​कि उन्होंने ये पोस्ट ऐसे ही किया है, या फिर इसका कुछ अर्थ है, लेकिन सोशल मीडिया तो सोशल मीडिया है, वहां पर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या के वापस मुंबई इंडियंस आने के बाद उनका ये पोस्ट आया है। हालांकि अभी तक तो एमआई के कप्तान रोहित शर्मा ही हैं, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आने वाले वक्त में हार्दिक पांड्या को कमान दी जा सकती है। शायद आईपीएल 2025 से।

कहा ये भी जा रहा है कि रोहित शर्मा के बाद जसप्रीत बुमराह कप्तान बनने सबसे बड़े दावेदार थे, लेकिन अब हार्दिक पांड्या की संभावना जताई जा रही है। जसप्रीत बुमराह ने वैसे तो कभी आईपीएल में कप्तानी नहीं की है, लेकिन वे टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। जसप्रीत बुमराह के मन में क्या चल रहा है, वो तो वही जानें, लेकिन उनके पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार जरूर गर्म हो गया है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
अल्टीमेट खो खो लीग का दूसरा संस्करण 24 दिसंबर से, ओडिशा करेगा मेजबानी

अल्टीमेट खो खो लीग का दूसरा संस्करण 24 दिसंबर से, ओडिशा करेगा मेजबानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us