• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट ने HC का आदेश पलटा,भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर लगी रोक हटी

sports_master by sports_master
November 28, 2023
in विविध
0
सुप्रीम कोर्ट ने HC का आदेश पलटा,भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर लगी रोक हटी

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय महासंघ के चुनाव पर हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट के स्टे का फैसला पलट दिया है।

हाईकोर्ट ने 12 अगस्त को हरियाणा रेसलिंग एसोसिएशन (HWA) की याचिका पर स्टे लगाया था। उसके बाद समय पर चुनाव न होने के कारण यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने WFI को सस्पेंड कर दिया था। तब भारतीय कुश्ती महासंघ सस्पेंड है।

 12 अगस्त को भारतीय ओलिंपिक कमेटी की देखरेख में भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के चुनाव होने वाले थे। चुनाव से ठीक पहले हरियाणा रेसलिंग एसोसिएशन (HWA) की याचिका पर हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट ने चुनावों पर स्टे लगा दिया।

एसोसिएशन ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि HWA की बजाय एक अन्य एसोसिएशन को इस चुनाव में भाग लेने की इजाजत दी गई है, जबकि वे WFI और हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन से एफिलिएटेड हैं। HWA के अध्यक्ष कांग्रेसी सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा हैं। जिन पर पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ महिला पहलवानों को धरना देने के लिए उकसाने का आरोप लगाता रहा है।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता वाले हरियाणा रेसलिंग एसोसिएशन की याचिका पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई थी, जबकि पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के करीबी संजय सिंह को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी नियुक्त किया गया था। इस बीच, भारत के टॉप रेसलर्स अपने मेडल गंगा में बहाने पहुंच गए थे।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता वाले हरियाणा रेसलिंग एसोसिएशन की याचिका पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई थी, जबकि पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के करीबी संजय सिंह को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी नियुक्त किया गया था। इस बीच, भारत के टॉप रेसलर्स अपने मेडल गंगा में बहाने पहुंच गए थे।

 अध्यक्ष पद पर संजय और श्योराण का मुकाबला
स्टे से पहले, WFI के उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी थी। अध्यक्ष पद के लिए 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की चैंपियन अनीता श्योराण और संजय सिंह मैदान में थे। संजय सिंह बृजभूषण के करीबी हैं, जबकि अनीता श्योराण महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में बृजभूषण के खिलाफ गवाह भी हैं।

भिवानी की रहने वाली अनीता श्योराण 12 अगस्त को होने वाले चुनाव में अकेली महिला उम्मीदवार थीं। माना जा रहा है कि उन्हें खेल मंत्रालय और बृजभूषण के खिलाफ धरना देने वाले पहलवानों का समर्थन मिला था।

 जनवरी-फरवरी में कुछ महिला पहलवानों ने WFI के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए। इन आरोपों के बाद विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और संगीता फोगाट सहित देश के टॉप रेसलर अध्यक्ष को हटाने की मांग पर धरना करने लगे।विवाद के बाद इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने WFI को भंग करते हुए एडहॉक कमेटी बनाकर उसे WFI के नए पदाधिकारियों के चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंप दी। एडहॉक कमेटी ने 12 अगस्त को मतदान की तारीख तय कर दी।

बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट की यह तस्वीर जंतर-मंतर पर धरने की है।
बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट की यह तस्वीर जंतर-मंतर पर धरने की है।
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जसप्रीत के मन में क्या चल रहा है  ?

जसप्रीत के मन में क्या चल रहा है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us