• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, March 7, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

World Cup ट्रॉफी पर पैर रखने के लिए मिचेल मार्श पर दर्ज हुई FIR

sports_master by sports_master
November 24, 2023
in क्रिकेट
0
World Cup ट्रॉफी पर पैर रखने के लिए मिचेल मार्श पर दर्ज हुई FIR

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australian team) ने छठी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब (Won the ODI World Cup title for the sixth time) अपने नाम किया था। इस खिताब को जीतने के बाद अगले ही दिन ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Australian all-rounder Mitchell Marsh) की एक फोटो वायरल होने लगी थी। इस फोटो में मार्श वर्ल्ड कप ट्रॉफी के ऊपर पैर रखे हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की काफी आलोचना हुई। लगातार वह इसके बाद से निशाने पर भी हैं। अब उनके खिलाफ एक केस भी दर्ज हो गया है। हालांकि, यह केस दर्ज करवाया है एक RTI एक्टिविस्ट ने।

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की हार के बाद से भारतीय फैंस खासा दुखी थे। उसी बीच मिचेल मार्श की इस हरकत ने सभी को गुस्सा दिला दिया। इसी से नाराज होकर अलीगढ़ यूपी के रहने वाले एक एक्टिविस्ट पंडिट केशव ने मार्श के खिलाफ शिकायत कर दी। उनको मार्श का वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखना हजम नहीं हुआ और उन्होंने उनके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता ने इसकी एक कॉपी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजी। उन्होंने पीएम से मांग करते हुए कहा कि, मार्श को आगे से भारत में खेलने की अनुमति ना मिले।

सोशल मीडिया पर ऐसी कई खबरें वायरल हो रही हैं कि, मार्श के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। जबकि मिचेल मार्श ने खुद इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं आईसीसी या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भी इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सोशल मीडिया पर इसके बाद शुरू हुआ विवाद नहीं रुक रहा है। मोहम्मद शमी ने भी मार्श की इस हरकत पर रिएक्ट किया है।

भारतीय पेसर मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल मार्श के विश्व कप ट्रॉफी पर पैर रखने वाली घटना की खूब आलोचना की है। शमी ने कहा कि जिस ट्रॉफी को जीतने के लिए दुनिया की सभी टीमें एक दूसरे से लड़ती हैं, उस ट्रॉफी को अपने पैरों के नीचे रखना अच्छा नहीं है। शमी ने आगे कहा कि, इस ट्रॉफी को पूरी दुनिया अपने सिर पर उठाना चाहती है ना कि अपने पैरों तले रखना चाहती है। इस फोटो को देख मैं आहत हुआ हूं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री बोले- प्रधानमंत्री का ड्रेसिंग रूम में जाना बड़ी बात

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री बोले- प्रधानमंत्री का ड्रेसिंग रूम में जाना बड़ी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us