• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, March 6, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रिंकूी सिंह ने मारा आखिरी गेंद पर विजयी छक्का

टीमइंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 में दो विकेट से हराया,कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 41 गेंद पर बनाए 80 रन

sports_master by sports_master
November 23, 2023
in क्रिकेट
0
रिंकूी सिंह ने मारा आखिरी गेंद पर विजयी छक्का

विशाखापत्तनम/भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया है। टीम ने 209 रन का टारगेट 20वें ओवर की आखिरी बॉल में 8 विकेट पर हासिल कर लिया। यह भारत का टी-20 में कंगारुओं के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले, सबसे सफल रन चेज 202/4 रन का था, जो भारत ने 2013 में राजकोट में किया था।

टीम इंडिया की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 80 और ईशान किशन ने 58 रन की पारी खेलीं। आखिरी में रिंकू सिंह ने 14 बॉल पर 22 रन बनाए।

विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 रन बनाए। टीम की ओर से जोश इंग्लिस ने पहला शतक जमाया। उन्होंने 50 बॉल पर 110 रन की पारी खेली। स्टीव स्मिथ  (58 रन) ने अर्धशतक जमाया।

भारत ने डेथ ओवर में 38 रन पर गंवाए 4 विकेट
भारतीय पारी के आखिरी 4 ओवर में कमाल का कॉन्टेस्ट देखने को मिला। इन ओवर्स में भारतीय टीम ने 38 रन बनाकर मैच जीता, तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने 4 विकेट झटककर मुकाबले में रोमांच ला दिया। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 7 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम को नो-बॉल से जीत मिली, हालांकि पारी की आखिरी बॉल पर रिंकू सिंह ने छक्का जमाया, लेकिन नो-बॉल होने के कारण उनके ये रन काउंट नहीं किए गए। शॉन एबट के इस ओवर में 3 विकेट गिरे।

मिडिल ओवर्स में भारत ने खोए 2 विकेट
मिडिल ओवर्स में भारतीय टीम ने बड़े ओवर निकाले। ईशान किशन ने बड़े शॉट्स खेले और स्पिनर्स को अपना टागरेट बनाया। 9वें ओवर में तनवीर संघा के सामने किशन और सूर्या ने 19 रन दिए। इसे बाद 11वें और 13वें ओवर में भी भारतीय बैटर्स ने तनवीर संघा के सामने 11 रन के ओवर निकाले। 13वें ओवर में ईशान किशन और 15वें ओवर में तिलक वर्मा का विकेट गिरा, लेकिन रिंकू सिंह और सूर्या ने साथ 16वें ओवर में 16 रन निकाल कर प्रेशर रीलीज किया। मिडिल ओवर्स में भारत ने 2 विकेट खोए और 108 रन बनाए।

मिडिल ओवर्स में क्या हुआ

  • ईशान किशन का अर्धशतक किशन ने टी-20 इंटरनेशनल का 7वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 39 बॉल में 58 रन की पारी खेली।
  • किशन-सूर्या के बीच शतकीय साझेदारी: किशन और सूर्या के बीच 60 बॉल में 108 रन की पार्टनरशिप हुई। इसमें से सूर्या ने 48 और किशन ने 57 रन बनाए।
  • महंगे रहे संघा तनवीर संघा ने 4 ओवर में 2 विकेट लेने के बावजूद 11.75 की इकोनॉमी ने 47 रन दिए।

    भारतीय ओपनर्स पवेलियन लौटे, सूर्या-ईशान की विस्फोटक पारी
    209 रन का टारगेट चेज करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मार्कस स्टोइनिस के पहले ओवर में ओपनर ऋतुराज गायकवाड बिना कोई बॉल खेले पवेलियन लौट गए। वे रनआउट हुए।

    ऐसे में ईशान किशन टीम को झटके से उबारने की कोशिश कर रही रहे थे कि तीसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल 21 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिलकर तेजी से रन बटोरे। दोनों ने शॉन एबट के ओवर में 20 रन बनाए। पावरप्ले में टीम इंडिया ने दो विकेट पर 63 रन बना डाले।

    ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया सबसे बड़ा टारगेट, इंग्लिस का शतक
    ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विशाखापत्तनम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 रन बनाए।

    जोश इंग्लिस ने 50 बॉल पर 110 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने टी-20 करियर का पहला शतक जमाया। इंग्लिश के अलावा, स्टीव स्मिथ ने 52 रन का योगदान दिया। दोनों ने 66 बॉल पर 130 रन की पार्टनरशिप की।

    भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया। एक बल्लेबाज रनआउट हुआ।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीसंत पर ठगी के आरोप:क्रिकेट एकेडमी खोलने के नाम 18.7 लाख रुपए लिए थे, केरल में केस दर्ज

पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीसंत पर ठगी के आरोप:क्रिकेट एकेडमी खोलने के नाम 18.7 लाख रुपए लिए थे, केरल में केस दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us