• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, March 6, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

हॉकी: राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के चौथे दिन कर्नाटक, मणिपुर, बंगाल और आंध्र प्रदेश जीते

sports_master by sports_master
November 21, 2023
in हॉकी
0
हॉकी: राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के चौथे दिन कर्नाटक, मणिपुर, बंगाल और आंध्र प्रदेश जीते

नई दिल्ली (New Delhi)। चेन्नई (Chennai) में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2023 (13th Hockey India Senior Men National Championship 2023) के चौथे दिन (fourth day) चार रोमांचक मुकाबले (Four exciting matches) देखने को मिले। हॉकी कर्नाटक, मणिपुर हॉकी, हॉकी बंगाल और हॉकी आंध्र प्रदेश ने सोमवार को मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।

हॉकी कर्नाटक ने बिहार को दी करारी शिकस्त:
दिन की शुरुआत हॉकी कर्नाटक के शानदार प्रदर्शन के साथ हुई। कर्नाटक ने पूल सी में हॉकी बिहार के खिलाफ 12-1 की शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, हॉकी कर्नाटक ने टेबल टॉपर्स के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

मोहम्मद राहील मौसीन ने शुरुआत में ही दो गोल (11′, 14′) किए, जिससे बाकी मैच के लिए माहौल तैयार हो गया।

कप्तान गौड़ा शेशे (15′), चेतन मल्लप्पा कारीसिरी (18′, 42′), एनजी सोमैया (21′), हरीश मुटागर (22′, 28′) के साथ-साथ आभारन सुदेव बी ने भी 13वें और 55वें मिनट में दो गोल किए। लिखित बीएम (27′), और भरत महालिंगप्पा कुर्ताकोटी (38′) ने 1-1 गोल किया।। बिहार की ओर से एकमात्र गोल अभय कुमार ने 54वें मिनट में किया।

मणिपुर हॉकी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा:
मणिपुर हॉकी ने अपना शानदार गोल स्कोरिंग क्रम जारी रखते हुए पूल ई में हॉकी जम्मू एवं कश्मीर को 15-1 से हराकर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मैच में मणिपुर हॉकी टीम के कुल 11 खिलाड़ी गोल करने में सफल रहे।

धनंजय मोइरांगथेम मीतेई (3′, 23′) ने दो गोल किया। लैशराम दीपू सिंह ने 5वें मिनट में गोल किया, उसके बाद निंगोम्बम जेनजेन सिंह (10′), क्षेत्रिमायुम वांगम्बा (12′), गनेंद्रजीत निंगोम्बम (13, 25′), शुरेनशांगबम सुरेश सिंह (30′), इबुंगो कोनजेंगबाम सिंह (34′, 55′), इनोसेंट मुंडा (35′), नीलकंठ शर्मा (39′), कैप्टन सिंह चिंगलेनसाना सिंह (39′, 54′) और थोकचोम किरणकुमार (44′) ने गोल किया। जम्मू एवं कश्मीर केवल एक गोल करने में सफल रही, जो 21वें मिनट में शर्मा रक्षित द्वारा किया गया।

बंगाल ने मध्य प्रदेश को रोमांचक मुकाबले में हराया:
दिन के तीसरे मैच ने सभी को अपनी सीटों से बांधे रखा, जिसमें बक्सला संतोष (20′) ने बंगाल के लिए पहला गोल किया और मध्य प्रदेश के अक्षय दुबे (31′) ने टीम को बराबरी दिला दी। मैच तब और तनावपूर्ण हो गया जब राजेंद्र ओरम (38′) ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर बंगाल को 2-1 से आगे कर दिया। अंत में, 48वें मिनट में अमोन मिराश टिर्की ने तीसरा गोल कर हॉकी बंगाल को 3-1 से जीत दिला दी।

हॉकी आंध्र प्रदेश ने दर्ज की पहली जीत:
दिन के आखिरी मैच में हॉकी आंध्र प्रदेश ने गोवा हॉकी पर 3-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। इससे पहले, अपने शुरुआती मैच में हॉकी आंध्र प्रदेश पूल एफ टेबल टॉपर्स हॉकी झारखंड से हार गई थी।

दोनों टीमों के बीच मैच में कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, गल्ला शिवा प्रमोद (8′) ने मैच का पहला गोल करके हॉकी आंध्र प्रदेश को पहले क्वार्टर में बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में गोवा की टीम बराबरी करने में सफल रही जब शुभम शर्मा (28′) ने गोल किया। हालाँकि, हॉकी आंध्र प्रदेश ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, कुमार रागीपति संदीप (36′) ने दूसरे हाफ की शुरुआत में गोल किया और पुचलापल्ली संथा कुमार (57′) ने खेल के अंत में एक गोल करके जीत पक्की कर दी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रोहित शर्मा देंगे बड़ी ‘कुर्बानी’

रोहित शर्मा देंगे बड़ी ‘कुर्बानी’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us