• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता वनडे वर्ल्ड कप:फाइनल में आसानी से भारत को 6 विकेट से हराया

कंगारुओं ने रोक दिया टीम इंडिया के अश्वमेघ का घोड़ा, टूटा करोड़ों फैंस का दिल

sports_master by sports_master
November 19, 2023
in क्रिकेट
0
ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता वनडे वर्ल्ड कप:फाइनल में आसानी से भारत को 6 विकेट से हराया

भारत को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में 6 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इस हार ने भारतीय फैंस को 2003 वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिला दी। 20 साल पहले कंगारुओं ने हमें जोहनसबर्ग में 125 रन से हराया था।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन पर ऑलआउट हो गई। 241 रन का टारगेट ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ट्रैविस हेड ने 137 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए। इससे पहले, मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट झटके, जबकि कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को 2-2 विकेट मिले।

पावरप्ले-1 में ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए 3 विकेट
241 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले ही ओवर में 15 रन बना लिए। दूसरा ओवर फेंकने आए मोहम्मद शमी ने पहली ही बॉल पर डेविड वॉर्नर को स्लिप में कोहली के हाथों कैच करा दिया। नंबर-3 पर उतरे मिचेल मार्श ने तेजी से रन बनाए, लेकिन 5वें ओवर में उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन पर भेज दिया। बुमराह ने 7वें ओवर में स्टीव स्मिथ को भी LBW कर दिया। 47 रन के स्कोर 3 विकेट गंवाने के बाद भी टीम ने 10 ओवर में 60 रन बना लिए।

भारतीय टीम 240 पर ऑलआउट, कोहली-राहुल की फिफ्टी
अहमदाबाद के पीएम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस हारकर बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 240 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में पहली बार ऑलआउट हुई है।

भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली ने 54 और केएल राहुल ने 66 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने 31 गेंदों में 47 रन बनाकर भारत को तेज शुरुआत दी, लेकिन इस तेजी को बाकी प्लेयर जारी नहीं रख सके। ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए। पैट कमिंस को 2 विकेट मिले।

डेथ ओवर्स में भारत ने 5 विकेट खोए
डेथ ओवर्स में भारत ऑलआउट हो गया। आखिरी 10 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने दबदबा बनाए रखा। इस दौरान सबसे बड़ा ओवर 8 रन का ही आया। 5 विकेट गिर जाने के बाद 42वें, 44वें और 45वें ओवर में विकेट खो दिया। इसके बाद सुर्यकुमार यादव के साथ ही बॉलर्स पर रन बनाने का दारोमदार आ गया। लगातार विकेट गिरने के कारण भारतीय प्लेयर्स ज्यादा रन नहीं बना सके। सूर्या भी 48वें ओवर में आउट हो गए। टीम ने आखिरी 10 ओवर में 43 रन जोड़े और 5 विकेट खोए।

मिडिल ओवर्स में ऑस्ट्रेलिया ने पार्टनरशिप बनने से रोकी
11 से 40 ओवर्स के बीच ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह गेम में रहा। पावरप्ले में 2 विकेट खोने के बाद भारत ने 11वें ओवर में तीसरा विकेट भी खो दिया। कोहली ने पारी संभालने की कोशिश की और केएल राहुल के साथ 109 बॉल में 67 रन की साझेदारी की।

जैसे ही दोनों ने तेजी से रन बनाने शुरू किए, कोहली आउट हो गए। जडेजा भी ज्यादा देर नहीं खेल सके। इन ओवर्स में ऑस्ट्रेलिया ने पार्ट टाइम गेंदबाज ट्रैविस हेड के ओवर निकाले और भारतीय बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके। मिडिल ओवर्स में सबसे बड़ा ओवर 7 रन का ही आया। भारत ने इन ओवर्स में 117 रन बनाए और 3 विकेट खोए।  

  • राहुल की धीमी फिफ्टी, एक ही बाउंड्री लगाई केएल राहुल ने धीमे, लेकिन उपयोगी 66 रन बनाए। उन्होंने इस वर्ल्ड कप का दूसरा अर्धशतक लगाया। यह राहुल के वनडे करियर का 17वां अर्धशतक जमाया। राहुल ने 107 गेंद में 66 रन बनाए। इस पारी में राहुल ने सिर्फ एक चौका लगाया, बाकि से सभी 62 रन उन्होंने दौडकर पूरे किए।
    • 54 रन बनाकर आउट हुए कोहली भारत से नंबर-3 पर बैटिंग करने उतरे विराट कोहली 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पैट कमिंस ने बोल्ड किया। 5वें ओवर में बैटिंग पर उतरने के बाद विराट ने तेजी से रन बनाए, लेकिन 3 विकेट गिर जाने के बाद उन्होंने पारी धीमी की और टीम इंडिया को संभाला। फिफ्टी पूरी करने के बाद विराट सेट हो चुके थे, लेकिन 29वें ओवर में पैट कमिंस की शॉर्ट पिच बॉल पर सिंगल लेने की कोशिश में बोल्ड हो गए। गेंद उनके बैट से लगकर स्टंप्स में जा घुसी। विराट के आउट होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 148 रन हो गया।
    • 5वीं बार फिफ्टी से चूके रोहित टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में इस बार भी टीम को तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने महज 31 बॉल पर 47 रन बनाए, लेकिन 10वें ओवर में ही आउट हो गए। रोहित ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। रोहित टूर्नामेंट की 11 पारियों में 5वीं बार 40 से 49 रन के बीच के स्कोर में आउट हुए। इससे पहले वे बांग्लादेश के खिलाफ 48, न्यूजीलैंड के खिलाफ 46, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 40 और सेमीफाइनल में भी 47 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 597 रन बनाए। वे एक वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। रोहित ने न्यूजीलैंड के केन विलियमसन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2019 में बतौर कप्तान 578 रन बनाए थे।

      पावरप्ले-1 में भारतीय ओपनर्स पवेलियन लौटे; स्कोर 80/2
      वर्ल्ड कप फाइनल में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने जोश हेजलवुड पर अटैक किया, लेकिन उनके सामने शुभमन गिल दबाव में दिखे। शुभमन 4 ही रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार हो गए।

      उनके बाद आए विराट कोहली ने भी तेज से रन बनाए। 10वें ओवर में रोहित शर्मा ने भी 2 गेंदों पर 10 रन बना लिए थे, लेकिन तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए। टीम ने 10 ओवर में 80 रन बनाए, लेकिन 2 बड़े विकेट भी गंवा दिए।

       

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वर्ल्डकप फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया से मिलने ड्रेसिंग रूम में गए PM मोदी, इस हाल में दिखे शमी

वर्ल्डकप फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया से मिलने ड्रेसिंग रूम में गए PM मोदी, इस हाल में दिखे शमी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us