कोहली ने सचिन को नमन किया
विराट कोहली ने 113 बॉल पर 117 रन की पारी खेली। यह विराट के करियर का 50वां शतक रहा। वे वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 100 रन का आंकड़ा पार करने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट ने सचिन तेंदुलकर (49 शतक) का रिकॉर्ड तोड़ा। शतक पूरा करने के बाद कोहली ने सचिन के सामने सिर झुकाकर उनका अभिवादन किया। विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस भी दिया।


सचिन तेंदुलकर ने ट्रॉफी प्रेजेंट की
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज प्लेयर सचिन तेंदुलकर सेमीफाइनल से पहले वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेकर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। सचिन 2011 वर्ल्ड कप विनिंग टीम इंडिया का हिस्सा थे। इससे पहले अहमदाबाद में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच में भी सचिन ने ट्रॉफी प्रेजेंट की थी।
वर्ल्ड कप 2023 के पिछले मैचों में कई दिग्गज खिलाड़ी मैच से पहले ट्रॉफी प्रेजेंट करने के लिए आ चुके हैं।

डेविड बेकहम ने कोहली को बधाई दी
डेविड बेकहम मैच शुरू होने से पहले सचिन तेंदुलकर के साथ स्टेडियम में दिखाई दिए। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की। पहली पारी खत्म होने के बाद बेकहम ने सेंचुरी लगाने वाले विराट कोहली को बधाई भी दी।



