• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कोहली का 50वां वनडे शतक, अय्यर ने लगातार दूसरी सेंचुरी जमाई

sports_master by sports_master
November 15, 2023
in क्रिकेट
0
कोहली का 50वां वनडे शतक, अय्यर ने लगातार दूसरी सेंचुरी जमाई

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतकों के दम पर भारत ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 398 रन का टारगेट दिया है। जवाब में न्यूजीलैंड ने 4 ओवर में 34/1  बना लिए हैं।  

यह मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जा रहा है।

भारत ने दिया 398 रन का टारगेट, कोहली-अय्यर के शतक
टीम इंडिया ने वानखेड़े मैदान पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 397 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड 393 रन का था। जो न्यूजीलैंड ने 2015 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ वेलिंग्टन में बनाया था।

विराट कोहली ने 113 बॉल 117 रन की पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर का 50वां शतक जमाया। वे वनडे में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट ने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर ने 70 बॉल पर 105 रन बनाए। अय्यर ने वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी सेंचुरी जमाई। शुभमन गिल ने 66 बॉल पर 80 और कप्तान रोहित शर्मा ने 29 बॉल पर 47 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने 2 विकेट लिए।

भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के रोचक फैक्ट और रिकॉर्ड

  • कोहली (711 रन) एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। तेंदुलकर ने 2003 वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे।
  • विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रन बनाने के मामले में श्रीलंकाई बैटर कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया। संगाकारा ने 216 बार 50+ रन बनाए हैं, जबकि विराट 217वीं बार यह कारनामा कर चुके हैं। विराट अब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग (217 बार) के बराबर पहुंच गए हैं। सचिन तेंदुलकर इस मामले में टॉप पर हैं। उनके 264 है।
  • वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस रन के मामले में विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने इस वर्ल्ड कप में आठ बार 50+ रन बनाए हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर 2003 वर्ल्ड कप में 7 और शाकिब अल हसन ने 2019 वर्ल्ड कप में 7 बार 50 प्लस रन बनाए थे।
  • मौजूदा वर्ल्ड कप में 600 छक्के पूरे हो चुके हैं। भारतीय बैटर श्रेयस अय्यर ने रचिन रवींद्र की बॉल पर 600वां छक्का लगाया।
  • विराट कोहली ने 36वां रन लेते ही वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट में अपना बेस्ट स्कोर बनाया। इससे पहले, कोहली 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 43 बॉल पर 35 रन बनाए थे।
  • विराट कोहली वनडे क्रिकेट के तीसरे टॉप रन स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 28वां रन लेते ही विराट ने पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। पोंटिंग के नाम 375 वनडे में 13704 रन हैं। कोहली 291वें मैच में इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुके हैं। कोहली से आगे श्रीलंका के कुमार संगकारा (14234 रन) और भारत के सचिन तेंदुलकर (18426 रन) ही हैं।
  • विराट कोहली वर्ल्ड कप के एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के तीसरे बैटर बने। इससे पहले, सचिन तेंदुलकर 2003 और रोहित शर्मा 2019 में ऐसा कर चुके हैं।
  • रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वे मौजूदा सीजन में 28 छक्के जमा चुके हैं। रोहित ने कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड ताेड़ा। गेल ने 2015 वर्ल्ड कप में 26 छक्के जमाए थे।
  • रोहित शर्मा ने इस पारी में 4 छक्के जमाए। उन्होंने तीसरा छक्का जमाते ही वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। रोहित के नाम वर्ल्ड कप में 51 छक्के हो गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (49 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित का यह तीसरा वर्ल्ड कप है। इससे पहले उन्होंने 2015 और 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी भारत को रिप्रजेंट किया है।
  • रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के पावरप्ले में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने इस वर्ल्ड कप पावरप्ले में 19 सिक्स लगाए। रोहित ने पूर्व कीवी कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। मैकुलम ने 2015 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के दौरान 17 सिक्स जमाए थे।
  • रोहित शर्मा ने मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज हैं। वे इस सीजन में 28 छक्के जमा चुके हैं। रोहित ने पिछले मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल के 22 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारत चौथी बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में,  शमी ने झटके सात विकेट,

भारत चौथी बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में, शमी ने झटके सात विकेट,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us