• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

World Cup 2023 : सेमीफाइनल में नहीं चलता विराट, रोहित और राहुल का बल्ला; जानिए इतिहास

sports_master by sports_master
November 15, 2023
in क्रिकेट
0
World Cup 2023 : सेमीफाइनल में नहीं चलता विराट, रोहित और राहुल का बल्ला; जानिए इतिहास

नई दिल्‍ली (New Delhi)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का सेमीफाइनल मैच बुधवार (15 नवंबर) को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium, Mumbai) में होगा। वानखेड़े में न्यूजीलैंड (New Zealand at Wankhede) के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को नई इबारत लिखकर दिखानी होगी.

दरअसल, बात चाहे विराट कोहली की हो या फिर रोहित शर्मा की इन दोनों महान बल्लेबाजों के बल्ले से आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में रन नहीं निकलते हैं. इतना ही नहीं मिडिल ऑर्डर की सबसे मजबूत कड़ी केएल राहुल भी सेमीफाइनल में नाकाम साबित हुए हैं. लेकिन वानखेड़े में भारत के इन तीनों दिग्गजों को नया इतिहास लिखना होगा.

सबसे पहले बात विराट कोहली की जाए तो मौजूदा समय में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज अपना चौथा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. विराट कोहली भारत के लिए लकी भी हैं क्योंकि इनके क्रिकेट कैरियर की शुरुआत के बाद से ही टीम इंडिया हर बार सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है. लेकिन विराट कोहली का बल्ला सेमीफाइनल में उनका साथ छोड़ जाता है.
विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप में अपना पहला सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. इसमें वो बुरी तरह से नाकाम रहे और सिर्फ 9 रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गए. 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली के बल्ले से सिर्फ एक रन निकला. 2019 में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली सिर्फ 1 रन ही बना पाए.

रोहित शर्मा का हाल भी सेमीफाइनल में विराट कोहली जैसा ही है. रोहित शर्मा ने 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआत तो अच्छी की. हालांकि वो अपनी पारी को 34 रन से आगे नहीं बढ़ा पाए. 2019 में तो रोहित शर्मा महज 1 रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गए.
राहुल ने अभी तक एक ही सेमीफाइनल मैच खेला है. राहुल के बल्ले से भी सेमीफाइनल मुकाबले में एक रन से ज्यादा नहीं निकले. एक बात तय है कि अगर वानखेड़े में टीम इंडिया को जीत हासिल करनी है तो इन तीनों खिलाड़ियों को बड़ी पारी खेलनी होगी.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
नीरज चोपड़ा पुरुष विश्व एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामित

नीरज चोपड़ा पुरुष विश्व एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us