• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ऐश्वर्या राय पर विवादित बयान देने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने मांगी माफी, कही ये बात…

sports_master by sports_master
November 15, 2023
in क्रिकेट
0
ऐश्वर्या राय पर विवादित बयान देने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने मांगी माफी, कही ये बात…

अगर आप चाहोगे कि मैं ऐश्वर्या राय से शादी करूं और वहां से एक नेक और अच्छा बच्चा पैदा हो तो ये कभी भी नहीं हो सकता.-अब्दुल रज्जाक

नई दिल्ली (New Delhi) । पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व हरफनमौला अब्दुल रज्जाक (Abdul Razzaq) मंगलवार को उस समय विवादों में आए जब उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नीयत पर सवाल उठाते हुए भारतीय एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का नाम लेकर घटिया उदाहरण दिया। उनका यह बयान वायरल होने के बाद भारतीय फैंस ने उनपर जमकर गुस्सा निकाला। अब अपने इस बयान से शर्मिंदा होकर रज्जाक ने माफी मांगी है। रज्जाक का कहना है कि उनकी जुबान फिसल गई थी, उनकी ऐसी कोई इंटेंशन नहीं थी। बता दें, अब्दुल रज्जाक के इस बयान पर उनके देश के पूर्व खिलाड़ियों ने भी उनकी आलोचना की है।

ऐश्वर्या राय को लेकर दिए घटिया बयान पर समा टीवी पर माफी मांगते हुए अब्दुल रज्जाक ने कहा ‘कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्रिकेट की बात हो रही थी, कोचिंग की बात हो रही थी और इंटेंशन की बात हो रही थी। मेरी जुबान फिसल गई और मैंने उदहारण कोई और देना था, मगर ऐश्वर्या जी का नाम मुंह से निकल गया। मैं माफी मांगता हूं और मेरी ये इंटेंशन नहीं थी। मैंने मिसाल कोई और देनी थी, मगर मेरे मुंह से ये निकल गया। मैं माफी मांगता हूं।’

बता दें, जिस शो के दौरान अब्दुल रज्जाक ने ऐश्वर्या राय को लेकर यह विवादित बयान दिया था उसमें शाहिद अफरीदी, उमर गुल जैसे पूर्व क्रिकेटर मौजूद थे। इन सभी को रज्जाक के कमेंट पर ठहाके लगाते हुए देखा गया था। हालांकि शाहिद अफरीदी बाद में पलट गए और उन्होंने कहा कि ‘मुझे नहीं पता था कि मुझे समझ नहीं आया था।’

अफरीदी ने इस मुद्दे पर अब अपनी सफाई देते हुए कहा ‘हम स्टेज पर बैठे हुए थे और रज्जाक ने कुछ बात कर दी। रज्जाक ने बात की और मुझे समझ नहीं आई…मैं वैसे ही हंस रहा था। मुझे पता है इसके हाथ में माइक है तो कोई ना कोई इसे बात करनी है। आप यकीन करें वहां पर लोग भी हंस रहे थे…मैं घर आया हूं तो मुझे किसी ने क्लिप शेयर की और बताया कि उसने बात की क्या है। तो जब मैंने गौर से सुना कि रज्जाक ने तो ये कहा था, मैं तो वैसे ही हंसने लग गया था स्टेज पर, तब मुझे बड़ा अजीब सा लगा। ये गलत मजाक था, इस तरह के मजाक नहीं होने चाहिए।’

वहीं पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी रज्जाक की इस बयानबाजी की निंदा करते हुए कहा था ‘किसी भी महिला का इस तरह अपमान नहीं किया जाना चाहिए।’

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारत-न्यूजीलैंड मैच में बारिश नहीं यह चीज बन सकती है समस्या, जानें मौसम और पिच का हाल

भारत-न्यूजीलैंड मैच में बारिश नहीं यह चीज बन सकती है समस्या, जानें मौसम और पिच का हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us