• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बाबर के सपोर्ट में आए कपिल देव:बोले-पाकिस्तान को नंबर वन टीम बनाया; वर्ल्ड कप से बाहर होने पर आजम की हो रही है आलोचना

sports_master by sports_master
November 14, 2023
in क्रिकेट
0
बाबर के सपोर्ट में आए कपिल देव:बोले-पाकिस्तान को नंबर वन टीम बनाया; वर्ल्ड कप से बाहर होने पर आजम की हो रही है आलोचना

दिल्ली/भारत को पहला वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले टीम इंडिया के कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का बचाव किया है और उनके समर्थन में उतर आए हैं।पाकिस्तान के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने के बाद टीम के कप्तान बाबर आजम की पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर आलोचना कर रहे हैं और उन्हें कप्तानी से हटाने की मांग की जा रही है। इस बीच भारत को वनडे वर्ल्ड कप का पहला खिताब दिलाने वाले कप्तान कपिल देव ने एक यूट्ब चैनल को दिए इंटरव्यू में बाबर का बचाव किया। उन्होंने कहा कि खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्हें हटाना ठीक नहीं है। कभी भी करेंट परफॉर्मेंस पर नहीं जाना चाहिए, उसने पीछे कैसा परफॉर्मेंस किया है उस पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यही कप्तान था जिसने 6 महीने पहले पाकिस्तान टीम को नंबर वन बनाया है। जब कोई जीरो बनाता है तो अगर आप ओपिनियन लोगे पब्लिक की तो 99 प्रतिशत उसको ड्रॉप करने को बोलेंगे। एक ऑर्डिनरी प्लेयर आता है ब्रिलिएंट इनिंग खेलता है तो लोग कहेंगे यही सुपरस्टार है। कभी भी करेंट परफॉर्मेंस पर नहीं जाना चाहिए। पिछला प्रदर्शन भी देखना चाहिए।

पहली गेंद पर कोई भी बैट्समैन आउट हो सकता है
उन्होंने आगे कहा कि कैसे वह खेलता है, कितना उसमें जोश है, जुनून है, टैलेंट है यह देखना चाहिए। आप पहली बॉल पर भी आउट हो सकते हो। ऐसा नहीं है या कोई दुनिया में ऐसा बैट्समैन नहीं है जो पहले गेंद पर आउट नहीं हो सकता है, लेकिन उसका खेलने का तरीका कैसा है उसके ऊपर हम गौर करते हैं, मैं गौर करता हूं।

पाक टीम 9 में से केवल 4 मैच जीती
पाकिस्तान टीम इस वर्ल्ड कप में लीग स्टेज में 9 मैच खेली, जिसमें 4 जीती और 5 में हार मिली। बता दें कि वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान की टीम 5 मैच हारी है। बतौर बल्लेबाज बाबर के प्रदर्शन को भी निशाना बनाया जा रहा है। वो नौ मैचों में केवल 320 रन ही बना सके।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जोकोविच ने रिकॉर्ड आठवीं बार साल के अंत में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की

जोकोविच ने रिकॉर्ड आठवीं बार साल के अंत में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us