• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी// लगातार आठ हाफ सेंचुरी के बाद रियान पराग की चमकने वाली है किस्मत

sports_master by sports_master
November 6, 2023
in क्रिकेट
0
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी// लगातार आठ हाफ सेंचुरी के बाद रियान पराग की चमकने वाली है  किस्मत

नई दिल्ली: असम के युवा क्रिकेटर रियान पराग ने घरेलू टूर्नामेंट मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट में रियान ने लगातार 8 अर्धशतक लगाकर सनसनी मचा दी। इस दमदार खेल कारण ही अब रियान पराग की किस्मत चमकने वाली है। रियान पराग को आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिल सकता है।

सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में रियान पराग ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों में दमदार खेल दिखाया। बैटिंग में उन्होंने लगातार 7 अर्धशतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया तो गेंदबाजी में भी उन्होंने 11 विकेट लिए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में रियान ने बैटिंग में 510 रन बनाए। टूर्नामेंट में 500 रन के आंकड़े को पार करने वाले वह इकलौते बल्लेबाज भी बने।रियान पराग के इस दमदार खेल के कारण ही असम की टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही। हालांकि सेमीफाइनल में उसे बड़ौदा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण असम की टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई। हालांकि रियान पराग ने अपने दमदार खेल से सबका ध्यान अपनी ओर जरूर खींचा और सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका भी मिल सकता है।

आईपीएल 2023 में रियान ने किया था निराश

इंडियन प्रीमियर लीग में रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं। वह टीम में स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर की हैसियत से खेलते हैं, लेकिन आईपीएल 2023 में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। राजस्थान के लिए आईपीएल 2023 में रियान को कुल 7 मैच में खेलने का मौका मिला था जिसमें वह सिर्फ 78 रन बना सके। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 20 रन का रहा था।

कैसा है रियान पराग का टी20 करियर

असम के लिए खेलने वाले 21 साल के रियान पराग घरेलू क्रिकेट में हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अगर उनके टी20 करियर के बात करें तो रियान आईपीएल को मिलाकर कुल 98 टी20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 30.04 की औसत से 2043 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने 18 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भी रियान ने 41 विकेट अपने नाम किए हैं।
टी20 के अलावा रियान 25 फर्स्ट क्लास और 48 लिस्ट ए मैच भी खेल चुके हैं। फर्स्ट क्लास में उन्होंने 1420 रन बनाए हैं जबकि लिस्ट ए में उनके नाम 1688 रन दर्ज है। गेंदबाजी की बात करें तो रियान ने फर्स्ट क्लास में 49 और लिस्ट ए में 50 विकेट झटके हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

World Cup Semi Final: वर्ल्ड कप में आया नया मोड़, सेमीफाइनल में भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us