• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

फखर जमां पर क्यों न हो फख्र ,पाकिस्तान DLS मैथड से जीत कर सेमीफाइनल की रेस में कायम

sports_master by sports_master
November 4, 2023
in क्रिकेट
0
फखर जमां पर क्यों  न  हो फख्र ,पाकिस्तान  DLS मैथड से जीत कर सेमीफाइनल की रेस में कायम

बेंगलुरु/गार्डन सिटी की बारिश भी पाकिस्तान की जीत को रोक नहीं सकी। जब न्यूजीलैंड 400 पार हुआ तो लगने लगा था मैच एकतरफा होगा लेकिन कप्तान बाबर आजम व फखर जमां ने शानदार बल्लेबाजी कर पाकिस्तान की उम्मीदों को बनाए रखा।अंततः उसने न्यूजीलैंड को डकवर्थ-लुइस मैथड के तहत 21 रन से हरा दिया है। शनिवार को मिली इस जीत से पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर आ गई है और सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है। फखर जमान ने 81 बॉल पर नाबाद 126 और कप्तान बाबर आजम ने 63 बॉल पर नाबाद 66 रन बनाए।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 401 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान ने 21.3 ओवर में एक विकेट पर 160 रन बनाए थे, तभी बारिश आ गई और टारगेट रिवाइज करके 41 ओवर में 342 रन कर दिया गया। यहां पाकिस्तानी टीम को 19.3 ओवर में 182 बनाने थे। दोबारा खेल शुरू होने पर पाकिस्तान ने अगले 3.3 ओवर में 40 रन बना डाले। 25.3 ओवर के बाद जब दोबारा खेल रुका तब पाकिस्तान ने एक विकेट पर 200 रन बना लिए थे। इसके बाद मुकाबला नहीं हो सका।

डकवर्थ लुईस मैथड से न्यूजीलैंड पर जीत के बाद पाकिस्तान के 8 पॉइंट्स हो गए। टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है, जबकि न्यूजीलैंड इतने ही पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है, क्योंकि उनका रन रेट बेहतर है। पाकिस्तान का एक मैच अब इंग्लैंड से बाकी है, इसे जीतने पर टीम के 10 पॉइंट्स हो जाएंगे। वहीं न्यूजीलैंड अगर श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला हार जाए तो पाकिस्तान चौथे नंबर पर फिनिश नॉकआउट स्टेज में क्वालिफाई कर जाएगा।

न्यूजीलैंड अगर श्रीलंका से हारे तो पाक का सेमीफाइनल तय होगा

न्यूजीलैंड अगर श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच जीत गया तो पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ बड़े अंतर से मैच जीतना होगा, ताकि टीम का रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो सके, क्योंकि इस सिचुएशन में दोनों टीमों के 10-10 पॉइंट्स रहेंगे और बेहतर रन रेट रखने वाली टीम ही सेमीफाइनल में क्वालिफाई करेगी।दूसरी ओर, इस नतीजे से साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है। अफ्रीका टॉप-4 में जगह पक्की करने वाली दूसरी टीम बन गई है।

सेमीफाइनल पहुंचने वाली दो टीमें

1. भारत 2. दक्षिण अफ्रीका

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
गत विजेता इंग्लैंड वर्ल्ड कप से बाहर ,ऑस्ट्रेलिया से बड़े अंतर से पराजित

गत विजेता इंग्लैंड वर्ल्ड कप से बाहर ,ऑस्ट्रेलिया से बड़े अंतर से पराजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us