मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर की बेटी वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच देखने मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में क्या गई उनका नाम शुभमन गिल से जोड़ दिया गया। गिल के चौके व छक्के मारने पर कहा गया कि सारा बहुत खुश हो रही है. व जब शुभमन 92 रन पर आउट हो गए तो फोटोग्राफर ने उन पलों को भी कैद किया जब सारा चेहरे पर हाथ रखकर उदास दिख रही थी। लेकिन यह सच्चाई नहीं है। दोनों के बीच कुछ चल नहीं रहा है। सारा तो टीमइंडिया का समर्थन करने आई थी।
आखिर दोनों का नाम क्यों जोड़ा जा रहा है
1. क्योंकि दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के इंस्टाग्राम पोस्ट पर टिप्पणी करते हैं।
2. दोनों को अक्सर सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा गया है।
3. शुभमन कई बार सचिन के घर पर जा चुके हैं।
फिर सच्चाई क्या है
1. सारा के पुरुष मित्र का नाम है सिद्धार्थ केरकर। यह युवा गोवा का व्यवसाई व मूर्तिकार हैं।
2. केरकर वेस्टेज मटेरियल से मूर्ति बनाते हैं। उनका पैत्रिक काम है यह।
3.सारा व केरकर अक्सर एक साथ देखे जाते हैं। सचिन के घर पर भी उनका खूब आना-जाना है। सोशल मीडिया में भी अपने साथ बिताए पलों को पोस्ट करते रहते हैं।
