• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया:205 रन 32.3 ओवर में चेज किए

sports_master by sports_master
October 31, 2023
in क्रिकेट
0

कोलकाता/पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 4 हार के बाद जीत हासिल की है। टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने 205 रन का टारगेट 32.3 ओवर में 3 विकेट खोकर चेज कर लिया। ओपनर फखर जमान ने 81 और अब्दुल्लाह शफीक ने 68 रन की पारियां खेलीं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम 45.1 ओवर में 204 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट लिए।

इस जीत से पाकिस्तानी टीम 7 मैचों में से 3 जीत और 4 हार के बाद 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है। टीम को 2 मुकाबले और खेलने हैं। जिन्हें जीतने की स्थिति में टीम 10 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर फिनिश कर सेमीफाइनल खेल सकती है।

दूसरी ओर बांग्लादेश छठी हार के बाद निचले पायदान पर है। बचे मैच जीतने की स्थिति में बांग्लादेश के 6 अंक हो सकते हैं, जबकि टेबल में 4 टीमें 8 अंक तक पहुंच चुकी हैं। ऐसे में बांग्लादेश बाहर हो गई है।

फखर-शफीक की शतकीय साझेदारी, मेहदी हसन को 3 विकेट
पावरप्ले में शानदार शुरुआत के बाद पाकिस्तानी ओपनर्स ने पॉजिटिव अप्रोच के साथ बल्लेबाजी की। दोनों ने 127 बॉल पर 128 रन जोड़े। इस साझेदारी को मेहदी हसन मिराज ने तोड़ा। उन्होंने प्रभावी गेंदबाजी की और अब्दुल्लाह शफीक, बाबर आजम के बाद फखर जमान को पवेलियन लौटाया, लेकिन उनकी गेंदबाजी बांग्लादेश को बाहर होने से नहीं रोक सकी।

टॉप-3 बैटर्स के आउट होने के बाद विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद ने टीम को जीत दिला दी। बीच के 22.3 ओवर में पाकिस्तानी टीम ने 153 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए।

पावरप्ले में पाकिस्तान की मजबूत शुरुआत
पाकिस्तान ने पावरप्ले में मजबूत शुरुआत की। टीम ने लाइनअप में बदलाव किया और इमाम उल हक की जगह फखर जमान को ओपनिंग का मौका दिया गया। ओपनर्स ने छोटे टारगेट को देखते हुए धीमी शुरुआत की। पहला ओवर 6 रन का रहा। इसमें बांग्लादेश ने रनआउट चांस मिस किया।

फिर पाकिस्तान ने लगातार 2 ओवर मेडन निकाले। चौथे ओवर में शोरिफुल इस्लाम ने 10 रन का ओवर दिया। टीम ने यहां से गति पकड़ी और लगातार कम से कम 5 रन के ओवर निकाले। पाकिस्तानी ओपनर्स ने हर ओवर में बाउंड्री स्कोर की और अटैकिंग अप्रोच रखी। 10 ओवर में टीम ने 52 रन बनाए।

बांग्लादेश 204 पर ऑलआउट, रियाद की फिफ्टी
बांग्लादेशी टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 45.1 ओवर में 204 रन पर ऑलआउट हो गई। महमूदुल्लाह रियाद ने 70 बॉल पर 56 रन बनाया। लिट्‌टन दास ने 64 बॉल पर 45 रन और कप्तान शाकिब अल हसन ने 64 बॉल पर 43 रन बनाए।

पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी और वसीम जूनियर ने 3-3 विकेट लिए। हारिस रऊफ को 2 विकेट मिले। इफ्तिखार अहमद और उसामा मीर को एक-एक विकेट मिला।

बांग्लादेश ने ​​​​​​आखिरी 15 ओवर में 76 रन पर 6 विकेट गंवाए
लिट्‌टन, शाकिब और महमूदुल्लाह की पारियों के बाद लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज स्कोर को बड़े आंकड़े तक पहुंचा सके। टीम ने 31वें ओवर में अर्धशतक बना चुके महमूदुल्लाह रियाद (56 रन) का विकेट गंवा दिए। इसके बाद बांग्लादेशी बल्लेबाज आउट होते चले गए।

मेहदी हसन मिराज (25 रन) के अलावा, लोअर ऑर्डर का कोई अन्य बल्लेबाज 10 रन से ज्यादा नहीं बना सका। बांग्लादेशी टीम ने आखिरी 15.1 ओवर में 76 रन बनाने में आखिरी 6 विकेट गंवा दिए। शाहीन, रऊफ और वसीम ने शानदार गेंदबाजी की।

मिडिल ओवर में लिट्‌टन, महमूदुल्लाह और शाकिब ने संभाला
पावरप्ले में खराब शुरुआत के बाद लिट्‌टन दास ने महमूदुल्लाह रियाद के साथ मिलकर बांग्लादेश की बिखरती पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 89 बॉल पर 79 रन की पार्टनरशिप की। 30 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 128/4 रहा। टीम ने 11वें से 30 ओवर तक के 20 ओवर में एक विकेट खोकर 91 रन बनाए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

वानखेड़े में सचिन का स्टैच्यू लगा:तेंदुलकर का रणजी करियर यहीं शुरू हुआ, आखिरी टेस्ट यहीं खेला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us